वर्तमान में लोगों को भीषण पड़ रही गर्मी ने परेशान कर दिया है। ऐसी गर्मी पड़ रही है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल सा हो गया है। लोग इस समय किसी हिल स्टेशन या फिर ऐसी जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं जहां का मौसम सुहावना हो तथा गर्मी तो बिल्कुल भी ना हो। आज के इस लेख में हम आपको भारत के पड़ोसी देश नेपाल के बारे में और यहां मिलने वाले पारंपरिक फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे जानकर आप खुद को नेपाल जाने से रोक नहीं पाएंगे।
जी हां, भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हिमालय की गोद में बसा नेपाल जितना खूबसूरत है उतना ही यहां के खाने भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तो आइए जानते हैं कि अगर आप नेपाल घूमने जाएं तो आप वहां किन पारंपरिक फूड्स का लुफ्त उठा सकते हैं।
1. जुजू धाऊ – अगर आप नेपाल भ्रमण पर जाते हैं तो आपको जुजू नामक एक व्यंजन का स्वाद जरूर चखना चाहिए। दरअसल, ये एक तरह का दही है जिसे मिट्टी के बर्तन में परोसा जाता है। इसको फुल क्रीम मिल्क से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद आपको काफी अच्छा लगेगा और नेपाल के पॉपुलर डिशेज में इसकी गिनती होती है।
2. दाल– भात – भारतीयों की तरह ही नेपाल के लोग भी दाल – भात खाना पसंद करते हैं। लेकिन नेपाल के दाल और भात का एक अलग ही स्वाद होता है। दाल और भात के साथ आपको यहां पर कई प्रकार की सीजनल सब्जियों, के अलावा करी पालक, आलू मशरूम, परोसा जाता है जो एक अलग ही स्वाद देता है। इसके अलावा दाल और भात के साथ गुंदुरु का अचार यहां पर काफी फेमस है। ऐसे में आप अगर नेपाल भ्रमण के लिए जाएं तो यहां के होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाले दाल और भात का सेवन जरूर करें क्योंकि इसका जायज का एक अलग प्रकार का होता है।
3. सेल रोटी – यह एक खास प्रकार की रोटी होती है जो नेपाल में काफी मशहूर है। देश और विदेश से आने वाले पर्यटक यहां मिलने वाली सेल रोटी का स्वाद चखना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं। दरअसल, ये सेल रोटी देखने में एक डोनट की तरह होती है। इसे यहां का स्ट्रीट फूड भी कहा जा सकता है। सेल रोटी को मैदे और चीनी के साथ अन्य ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनाया जाता है जिसका स्वाद एक अलग ही प्रकार का होता है।
4. थोन – नेपाल के पारंपरिक फूड आइटम्स में थोन भी एक काफी प्रचलित फूड आइटम है। इसे फर्मेंटेड चावल से बनाया जाता है। यहां आने वाले सैलानी थोन का स्वाद चखना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं।
5. चतुमारी – चतुमारी नेपाल का एक काफी प्रचलित फूड आइटम है। ये एक तरह का चावल का केक होता है जिसे ड्राई मीट, अंडे और सब्जियों से तैयार किया जाता है। यह देखने में बिल्कुल पिज़्ज़ा की तरह लगता है।
6. नेपाल के मोमोज – यूं तो मोमोज हर जगह पाए जाते हैं लेकिन नेपाल के मोमोज का एक अलग ही स्वाद है। नेपाल में पाए जाने वाले मोमोज स्वाद में काफी अच्छे होते हैं। साथ ही इसके साथ मिलने वाला सूप भी काफी अच्छा होता है। ऐसे में अगर आप जब भी नेपाल जाएं तो यहां के मोमोज का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूले।