मीन राशि में विराजमान रहेगा चंद्रमा, मिथुन राशि के लोगों के लिए सुखद होगा आज का दिन, आप भी जानिए अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 19 October 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 20 अक्टूबर 2021 बुधवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेगा और उसके बाद मेष राशि मे संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहता हैं राशिफल….

मेष राशि:- कार्य क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कर्मचारियों की वजह से कुछ मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में आपसी मतभेद और गलतफहमियां पैदा होंगी, लेकिन आप अपने बलबूते पर स्थितियों को संभाल लेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता न करें।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- पीला

वृष राशि:- जमीन-जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों की वजह से व्यस्तता रहेगी। उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी। आप सभी कामों में रुचि लेकर अपनी क्षमताओं के अनुसार काम को अंजाम देंगे। कुल मिलाकर समय उत्तम है। सब कुछ ठीक होने के बाद भी मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ बिताएं और मेडिटेशन आपको सुकून देगा। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित काम ध्यान देने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंग- आसमानी

मिथुन राशि:- धन संबंधी मामलों में समझौता न करें। वाहन या घर की मरम्मत संबंधी काम में अत्यधिक व्यय की वजह से बजट बिगड़ सकता है। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऑफिस और व्यवसाय दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से सफलता प्राप्त होगी।

भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंग- नीला

कर्क राशि:- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सहायक होगी। अगर कोई नए काम की शुरुआत करना चाहे तो समय शुभ है, परंतु अभी आय सामान्य ही रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। परिवारिक माहौल मधुर रहेगा। मेहमान नवाजी और मौज-मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रकृति के लोग बदलते मौसम से अपने आपका बचाव करें।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- केसरिया

सिंह राशि:- अपने विरोधियों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहासुनी और बोलचाल हो सकती है। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखना आवश्यक है। बच्चों की परेशानियों के निवारण के लिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा।

भाग्यशाली अंक- 9

भाग्यशाली रंग- लाल

कन्या राशि:- आज कोई सपना साकार होने से मानसिक रूप से सुकून रहेगा। समय बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसका भरपूर सहयोग करें। अगर कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। काम की अधिकता रहेगी। मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाएंगे तो कोई उपलब्धि खो सकते हैं।

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग- सफेद

तुला राशि:- इस समय आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। व्यवसायिक काम अभी लंबित होंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी ऑफिस से संबंधित कोई नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव रहेगा, परंतु समय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू में पा लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। चिंता न करें।

भाग्यशाली अंक- 5

भाग्यशाली रंग- हरा

वृश्चिक राशि:- राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा, एक खास मुकाम भी हासिल होगा। ध्यान रखें कि कोई नजदीकी मित्र धोखा या ठगी कर सकता है। युवा वर्ग की अपने करियर के लिए लापरवाही भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए सावधानी रखना आवश्यक है। कार्य क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात तरक्की और जीत के लिए सहायक रहेगी। नौकरी में अपने टारगेट को पाने में कामयाबी हासिल होगी। किसी के साथ साझेदारी करते समय नुकसान फायदे की स्थितियों पर अवश्य विचार करें।

भाग्यशाली अंक- 2

भाग्यशाली रंग- बादामी

धनु राशि:- किसी प्रतिस्पर्धा में हार हो सकती है, लेकिन इस तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। धैर्य पूर्वक अपने अन्य काम करते रहें। सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अचानक ही किसी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली अंक- 1

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

मकर राशि:- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी विशेष प्रतिभा को जागृत करने में समय व्यतीत होगा। विशेषकर गृहणियां स्वयं को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। ज्यादा आत्मकेंद्रित होने से इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तिगत और परिवारिक जीवन पर पड़ेगा। किसी धार्मिक उत्सव में गलतफहमी की वजह से किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाएं रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली अंक- 5

भाग्यशाली रंग- हरा

कुंभ राशि:- भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ के कार्यों में लग रहा है। जिससे कोर्स पूरा करने में दिक्कत आएगी। कानूनी काम में भी न उलझें। मशीनरी और तेल संबंधी व्यवसाय भरपूर मुनाफा कमाने की स्थिति में है। इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें, लेकिन हर काम में पेपर संबंधी कामों को पूरी तरह व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। कोई इंक्वायरी हो सकती है।

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

मीन राशि:- खानपान से संबंधित व्यवसाय धीरे-धीरे व्यवस्थित हो रहे हैं। अपने काम की क्वालिटी पर अभी अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। नौकरी में काम के बोझ की अधिकता रहेगी, ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। गलत खानपान की वजह से गैस और पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली अंक- 9

भाग्यशाली रंग- लाल

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending