केंद्रीय कैबिनेट यानी मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार सात जुलाई शाम 6 बजे होगा। जिसमे 17 से 22 मंत्री पीएम मोदी की नए मंत्रिमंडल में आज शपथ लेंगे। इस दौरान कई नेताओं के सर पर और जिम्मेदारियां भी आ सकती है तो कई नेताओं की छुट्टी भी हो सकती है। अगर हम बात बिहार की करें तो इस नए मंत्रिमंडल में बिहार से कई चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।
बिहार से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले जिन नामों की चर्चा है उनमें आरसीपी सिंह, पशुपति पारस और सुशील कुमार मोदी का नाम काफी वक्त से चल रहा है लेकिन सियासी दांवपेच के बीच कौन शपथ ले पाएगा यह देखना दिलचस्प होगा। जनता दल यूनाइटेड से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर अभी भी संशय बरकरार है जबकि कई चेहरे ऐसे हैं जिन पर मुहर तय मानी जा रही है।
आपको बता दें कि मौजूदा कैबिनेट में कुल 53 मंत्री हैं और नियमों के मुताबिक मोदी सरकार के मंत्रियों की संख्या 81 तक हो सकती है। फिलहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा चर्चा है कि वरुण गांधी को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।
नए कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी भी सबसे ज्यादा होने वाली है। इसमें औसत आयु कम रहेगा। उम्र के हिसाब से यह भारत का यंगेस्ट कैबिनेट ऑफ काउंसिल होने वाला है। इसमें कुछ पूर्व मंत्री या बड़े चेहरे भी शामिल होंगे जिससे उनका अनुभव केन्द्र में काम आएगा। यानी कैबिनेट युवा और अनुभवी दोनों का मिश्रण होगी।