दूध में इन 5 चीजों को मिलाकर पीने से वायरल इंफेक्शन में जल्द मिलेगा आराम

दूध पीने से शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। दूध का सेवन करना बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए लाभकारी माना जाता है। जैसा की सब लोग इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं इन दिनों देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और इस वायरस से बचाव के लिए  इम्यूनिटी बढ़ाना बेहद जरूरी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद  में एक खास तरीके के दूध के बारे में बताया गया है जिसका  सुबह के वक्त सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और लोग कई तरह के वायरस  और रोगों से खुद को बचा पाते हैं। दरअसल इम्यूनिटी मजबूत होने से शरीर में थकावट भी दूर होती है। दूध पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। तो आइए आपको इस दूध को पीने के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीके के बारे में बताते हैं। ये खास दूध लोगों के चेहरे की चमक को बढ़ाता है,जानें इस खास दूध के फायदों के बारे में।

आयुर्वेदिक दूध के कुछ गजब के फायदे

-इस दूध को पीने से न केवल यादाश बढ़ती है बल्कि इससे सीखने की क्षमता बढ़ती है।
–  पुरुषों की यौन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ स्पर्म काउंट को भी बढ़ाता है जिससे इंफर्टिलिटी दूर होती है।
-महिलाओं की हड्डियों में कमजोरी और पीरियड्स के समय होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाता है।
-चेहरे की चमक और निखार को बढ़ाने में मदद करता है।
-स्किन को टाइट बनाने में है लाजवाब, जिससे बुढ़ापे के लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते हैं।
-यह शरीर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है, जिससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट स्ट्रोक, खून की बीमारियां किडनी की परेशानी और लिवर की समस्याओं में राहत मिलती है।

ये रही आयुर्वेदिक दूध बनाने की सामग्री

10 बादाम
3 खजूर
1 गिलास गाय का दूध
4 चुटकी हल्दी
2 चुटकी दालचीनी
1 चुटकी इलायची पाउडर
1 चम्मच देसी घी
1 चम्मच शहद  

ऐसे तैयार करें आयुर्वेदिक दूध

इस आयुर्वेदिक दूध को बनाने के लिए रात में 10 बादाम और 3 खजूर या छुआरे पानी में भिगोकर रख दें। यदि खजूर हैं, तो न भिगोएं उनका सीधा इस्तेमाल कर लें।  सुबह बादामों का छिल लें और छुहारे के बीजों को निकालकर दोनों को पीस लें। फिर इस पेस्ट को गुनगुने दूध में मिलाकर इसमें हल्दी, दालचीनी और इलायची पाउडर डालें। अब इसमें 1 चम्मच घी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। इस दूध का नियमित सेवन करने से आपको इसका लाभ जल्द ही मिलेगा।

इस दूध का सेवन आपको सुबह खाली पेट में करने से ज्यादा फायदा पहुंचएगा। लेकिन सुबह दूध पीने के बाद 40 मिनट तक कुछ भी न खाएं। आप चाहें तो रात में सोने से पहले भी इसे पी सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो इस दूध को पीने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बाकी  ये दूध हर उम्र के लोग पी सकते हैं।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।  

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending