लो स्पर्म काउंट पुरुषों की एक बड़ी समस्या है। लो स्पर्म काउंट के कारण लोग काफी परेशान रहते हैं जिसके लिए कुछ आदतें भी जिम्मेदार होती हैं। दरअसल, पुरुष और महिलाओं दोनों में बढ़ती उम्र के साथ ही फर्टिलिटी कम होने लगती है। बात अगर पुरुषों की करें तो पुरुषों में 40 वर्ष की उम्र तक फर्टिलिटी बेहतर रहती है और उम्र के साथ ही पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी में गिरावट भी आने लगता है। इस लेख में हम आपको कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों के लो स्पर्म काउंट और खराब फर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार होते हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. पुरुषों को अधिक तेल मसाले और फैट वाला खाना खाने से बचना चाहिए। दरअसल, इस प्रकार का भोजन करने से पुरुषों के स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ता है। इसलिए ज्यादा मसालेदार और फैट युक्त भोजन करना पुरुषों के लिए नुकसान दायक है।
2. स्मोकिंग की आदत भी पुरुषों में स्पर्म कंसंट्रेशन यानी कि स्पर्म काउंट में कमी के साथ-साथ ही डीएनए को नुकसान पहुंचाने का कार्य करती है। इसीलिए लो स्पर्म काउंट से जूझ रहे व्यक्तियों को स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए। गौरतलब है कि स्मोकिंग से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना लोगों करना पड़ता है।
3. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने जांघ पर लैपटॉप रखकर चलाते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल जांघ पर लैपटॉप रखकर चलाने की आदत पुरुषों में लो स्पर्म काउंट और स्पर्म की क्वालिटी को प्रभावित कर सकती है। इसीलिए ऐसा करने से बचें।
4. शराब का सेवन भी पुरुषों के लिए अच्छा नहीं होता है। दरअसल, सवाल का सेवन करने से स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ता है और स्पर्म बनने की प्रक्रिया भी बाधित होती है। इसलिए पुरुषों को शराब के सेवन से दूर रहना चाहिए।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है