सच ही किसी ने कहा है कि, “पंख रहने से कुछ नहीं होता है, हौसलों से उड़ान होती है” और इसे सच कर दिखाया एक साधारण ऑटो चालक की बेटी मान्या सिंह ने अपने जज्बे और लगन की वजह से। वैसे आपको बता दें कि वीएलसीसी मिस इंडिया 2020 का खिताब मानसा वाराणसी ने अपने नाम किया है परंतु इसकी फर्स्ट रनर अप रही मान्या सिंह ने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं क्योंकि उन्होंने खिताब जीतने के साथ-साथ देश के लाखों लोगों का दिल भी जीत लिया।
दरअसल मान्या सिंह को मुंबई के एक कॉलेज में उनके माता पिता के साथ आमंत्रित किया गया था। वहां उनके माता पिता को सम्मानित किया जाना था। जब मुंबई के उस कार्यक्रम में मान्या अपने माता पिता के साथ ऑटो में बैठकर पहुंचीं जिसे खुद उनके पिता चला रहे थे, तो लोग देखते रह गए।

वहाँ पर खड़े लोगों ने इस मार्मिक घटना की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर दिया और देखते-ही-देखते वीडियो वायरल हो गया। एक वूंपला नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर है, जिसे अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो में मान्या सिंह अपनी मम्मी के पैर छुती हैं, उनके आंसुओं को पोछती हैं और गले लगा हैं। वहीं, उनके पिता भी मान्या की जीत से भावुक नजर आते हैं, जिसके बाद मान्या अपने पिता के पास भी जाती हैं और उन्हें भी गले लगा लेती हैं। जो लोग कल तक मान्या को जानते भी नहीं थे, वो आज उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही मान्या सिंह के इस वीडियो में लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात ये रही कि, आम तौर पर बच्चे लोगों से अपने माता-पिता के छोटे-मोटे प्रोफेशन की चर्चा करने से कतराते हैं, लेकिन मान्या ने इसे सहर्ष स्वीकार किया और अपने पेरेंट्स को गर्व की अनुभूति दी है।
एक ऑटो चालक की बेटी होने के नाते उन्हें भी कई तरह के उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ा, लेकिन विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए मान्या ने केवल अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे राज्या का नाम रोशन किया है।