बादाम खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।बादाम का सेवन करने से एक और जहां शरीर को कई फायदे मिलते हैं तो साथ ही इससे हमारी बुद्धि भी तेज होती है। ऐसा माना जाता है कि बादाम का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। हालांकि, बादाम का सेवन गर्मियों के मुकाबले सर्दी के मौसम में अधिक किया जाता है। बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि स्किन बाल और शरीर के कई अंगों के लिए काफी लाभदायक होते हैं। बादाम में फाइबर प्रोटीन विटामिन ई मैग्नीशियम मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं
किस प्रकार खाएं बादाम ?
बादाम को दो तरह से खाया जा सकता है। एक तो सूखे तौर पर और दूसरा इसे भिंगोकर। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि बादाम को अगर भिगोकर खाया जाए तो इसमें निहित सभी पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। वहीं अगर आप बादाम को सूखा या फिर इसे रोस्ट कर कर खाते हैं तो इसमें मौजूद जिंक और आयरन का फायदा ठीक तरीके से शरीर को नहीं मिल पाता है।
बादाम को भिगोकर खाने के फायदे
बादाम को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए, क्योंकि इससे दिमाग तेज होता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होती है। पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। कोशिकाओं को डैमेज होने से भीगा बादाम बचाता है। साथ ही भींगा बदाम का सेवन शरीर को चमकदार और झुरिया मुक्त करता है।
बादाम का सेवन कैसे करे ?
रात के समय बादाम को भिगोकर रख दें और उसके बाद सुबह उठकर इसका सेवन करें। नियमित तौर पर ऐसा करने से आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे।