भारत में बड़ी संख्या में लोग आजकल डायबिटीज से पीड़ित है। ये एक ऐसा रोग है जिसमे मरीज को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता हैै। शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक होने वाले भोजन का उपयोग करना इस दौरान काफी जरूरी होता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने और ब्लड में शुगर लेवल को कम करने के लिए आम के पत्ते काफी कारगर माने जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आम के पत्ते से डायबिटीज को किस प्रकार कंट्रोल किया जाता हैै, इसकेेे बारे में बताने जा रहे है। साथ ही इसे किस प्रकार अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं इसके बारे में भी बताएंगे।
आम के पत्ते डायबिटीज पेशेंट के लिए है फायदेमंद
आम के पत्ते डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। दरअसल, आम के पत्तों में मेंगीफेरिन नामक एक्सट्रैक्ट पाया जाता है जो ब्लड ग्लूकोस लेवल को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। आम के पत्ते इंसुलिन को बेहतर और ग्लूकोज को डिस्ट्रीब्यूट करने में काफी मददगार माने जाते हैं। इसलिए ये पत्ते ब्लड शुगर लेवल को सामान्य करने में काफी अच्छे माने जाते हैं। आम के पत्तों में पेक्टिन, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसीलिए आम के पत्तों का सेवन डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल दोनों ही समस्याओं को दूर करने मदद करता है।
आम के पत्तों को इस प्रकार अपनी डाइट में करें शामिल
आम के पत्तों का सेवन आप इस प्रकार से कर सकते हैं। सबसे पहले आप 10 से 15 आम के पत्तों को पानी में अच्छी तरह से उबालें। इसके उबाल जाने के बाद इन पत्तों को जस का तस छोड़ दें और अगली सुबह छानकर खाली पेट इनका सेवन करें। आप पाएंगे कि कुछ महीनों तक इस प्रकार से आम के पत्तों के पानी का सेवन से शुगर लेवल काफी कम हो गया है। इसके अलावा आम के पत्तों का सेवन चबाकर भी किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए कम से कम कच्चे पत्ते खाने चाहिए। इसीलिए अधिकतर लोग इसे उबालकर खाने पर अत्यधिक जोड़ देते हैं।