यदि आपने विज्ञान गणित संकाय से 12वीं की कक्षा पास कर ली है और फिजिक्स यानि भौतिक विज्ञान में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो आइए बात करते हैं फिजिक्स विषय में बेह्टर विकल्प के बारे में…
वैसे तो विज्ञान गणित संकाय के ज्यादातर छात्र इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लेते है लेकिन आप सिंपल B.Sc करके भी इसमें अपना भविष्य बना सकते हैं|
अगर हम फिजिक्स विषय में B.Sc के लिए अच्छे संस्थानों की बात करें तो इसमें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंटिफिक एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) का नाम सबसे पहले आता है| यहाँ से आप बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc) और मास्टर ऑफ साइंस (MS) की ड्युअल डिग्री प्राप्त कर हैं| IISER भारत सरकार के द्वारा भोपाल, पुणे, मोहाली, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, बरहामपुर और तिरुपति में स्थापित है|
अगर आपने विज्ञान विषय से 10+2 किया तो आप इन संस्थानों में प्रवेस के लिए अप्लाई कर सकते हैं, इसके लिए आपको आईआईएसईआर ऐप्टिटूड टेस्ट(IAT) की परीक्षा पास करनी होगी| वैसे आप JEE Advanced, किशोर
वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) के अलावा स्टेट व सेंट्रल बोर्ड चैनल के द्वारा भी प्रवेस प्राप्त किया जा सकता है|
क्या हैं करियर के विकल्प आज के इस बढ़ते टेक्नोलॉजी के दौर में फिजिक्स से संबंधित कोर्स पूरा करने
के बाद आप नैनो टेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर साइंस, डिफेंस के अलवा शिक्षण मेंअपना करियर बना सकते हैं|