गर्मियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में फलों का राजा आम पाया जाता है। पका आम तो सबको पसंद होता है लेकिन कच्चा आम भी पके आम से किसी भी मामले में कम नहीं है। दरअसल कच्चे आम की चटनी गर्मी के इस मौसम में तो लोग खूब खाते हैं लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम का पापड़ ट्राई किया है ?
यदि नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपको कच्चे आम का पापड़ बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल कच्चे आम का पापड़ काफी स्वादिष्ट होता है और लोगों को काफी पसंद होता है। तो आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं ?
कच्चा आम का पापड़ बनाने के लिए सामग्री
1. कच्चा आम का पापड़ बनाने के लिए आपको चाहिए होंगे, 2 आम, एक चम्मच घी, आधा कप चीनी,आधा चम्मच काला नमक और आधा चम्मच काली मिर्च की आपको जरूरत होगी।
2. इस प्रकार बनाएं कच्चे आम का पापड़
कच्चे आम का पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर छोटे – छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद बारीक कटे हुए आम के इन टुकड़ों को एक कप पानी में डालकर इसे उबालें। इसके बाद इन उबले हुए आम को ग्राइंडर में अच्छी तरफ पीस लें और के बाद एक कढ़ाई में घी डालकर घी को गर्म करें। इसके बाद इसमें आप आम का पेस्ट, चीनी और गरम मसाला डालकर इसे अच्छी तरह कैसे मिला ले।
थोड़ी देर बाद इसमें काला नमक डालें और थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दे। इसके बाद एक प्लेट को लेकर उसे घी से ग्रीस करें और आम के मिक्सर को इसे अच्छी तरह फैला दें। इसे तीन से 4 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दे और उसे पापड़ के शेप में काट ले। इस तरह तैयार हो गया है कच्चा आम का पापड़।