फिर बढ़ी रसोई गैस की कीमतें, जानिए कितना हुआ इजाफा

मार्च का महीना आज से शुरू हो गया है और महीने के पहले दिन ही घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में 50 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज से 350 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी की ओर से जारी 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आग से 50 रूपया बढ़ा दिया गया है।

बात अगर राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1053 रूपये था। बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर कीमत करीब 8 महीने के बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रूपये की बढ़ोतरी से देश के विभिन्न शहरों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आया है।

वही अगर बात कमर्शियल गैस सिलेंडर की करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने 19.2 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों 350 रूपये बढ़ा दिया हैं जिससे अब दिल्ली में 19.2 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1769 के बजाय 2119.50 रुपए का मिलेगा।

वही बात अगर मुंबई की की जाए तो मुंबई में इस बढ़ोतरी के बाद 19 . 2 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2071.50 रूपये का मिलेगा। इसके साथ ही कोलकाता में 19.2 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2221 और चेन्नई में 19.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 2268 रुपए का मिलेगा। बता दे कि ये दरें 1 मार्च से लागू हो गई है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending