देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 859.5 रुपए हो गया है। जबकि इससे पहले यह 834.50 रुपए मिल रहा था। इससे पहले 1 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
वहीं कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 886 रुपए हो गया। मुंबई में एक सिलेंडर के लिए 834.5 की जगह 859.5 रुपए चुकाने होंगे। चेन्नई में एक सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 850.50 की बजाय 875.5 रुपए चुकाना पड़ेगा।
इसके साथ ही दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1623 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1629 रुपए, मुंबई में 1579.50 रुपए और चेन्नई में 1761 रुपए प्रति सिलेंडर है। बता दें एक साल में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 165.50 रुपए का इजाफा हुआ है।
ऐसे चेक करें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
LPG cylinder price: आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की हुई बढ़ोतरी
