LPG Cylinder New Prices: अक्टूबर महीने की पहली तारीख में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा, जानिए दाम

आज अक्टूबर महीने की पहली तारीख में ही रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिला है। इस बार यह बढ़ोतरी 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है।

जिसके बाद आज यानी 1 अक्टूबर से दिल्ली में 19 किलो वाला कामर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गई है। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए, कोलकाता में 911 रुपए, मुंबई में 884.50 रुपए और चेन्नई में 900.50 रुपए प्रति बरकरार है। बता दें कि पिछले महीने यानी सितंबर में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया था।

ऐसे चेक करें एलपीजी के दाम

आप घर बैठे-बैठे भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत जान सकते हैं इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नई कीमत जारी करती हैं (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर क्लिक करके आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending