हर इंसान को कभी न कभी अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुनिया में बहुत कम ऐसे इंसान ही होते हैं जिन्हें की आर्थिक परेशानियां ना होती हो। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। अगर इन उपायों को अपनाया जाए तो धन में घर में धन की कमी नहीं रहती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगती है।
इस लेख में हम आपको आर्थिक परेशानियों को दूर करने के कुछ उपायों के ही बारे में बताने जा रहे हैं। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाने से कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन भी सुख में बीता है।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो आपको शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर घी का दिया जलाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा आप पर बरसती है। इस तरह आपके जीवन में जो आर्थिक परेशानियां चल रही हैं वह धीरे-धीरे अपने आप ही दूर हो जाती हैं और आपके घर में धन की कभी कोई कमी नहीं रहती।
2. अगर कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो उसे चीटियों को आटा खिलाना चाहिए। दरअसल चीटियों और गाय को आटा खिलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।
3. हिंदू धर्म में दान का काफी विशेष महत्व है। अगर आप आर्थिक समस्याओं से गुजर रहे हैं लेकिन आप इतने सक्षम हैं कि आप अनाज व अन्य जरूरी वस्तुओं का दान लोगों को कर सकते हैं तो आपको अपनी क्षमता दान और पुण्य अवश्य करना चाहिए। दरअसल दान और पुण्य करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
4. आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यक्ति को तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी, लाल साड़ी व श्रृंगार के सामान अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धीरे-धीरे घर में चल रही आर्थिक परेशानियां और आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं।