पाचन अगर सही रहता है तो शरीर भी स्वस्थ रहता है। लेकिन पाचन बिगड़ जाए तो स्वास्थ्य पर इसका असर देखने को मिलता है। पाचन को सही रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान और डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखें। ऐसी चीजों का सेवन ना करें जो कि पेट बिगाडती हैं। साथ ही ऐसी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए जिनसे शरीर पर प्रभाव पड़ता हो। एक रिसर्च की मानें तो आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में हर दूसरा व्यक्ति खराब पाचन से पीड़ित है।

खराब पाचन के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम आपको पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर पाचन शक्ति को मजबूत किया जा सकता है और स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। तो आइए इस बारे में जाने।

1. जैसा कि अब गर्मियों का मौसम दस्तक दे ही चुका है तो इस मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन लोग खूब करते हैं। लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स पीना स्वास्थ्य के लिए कतई अच्छा नहीं है। दरअसल कोल्ड ड्रिंक में कई ऐसे केमिकल्स का प्रयोग होता है जो कि पाचन शक्ति को बिगाड़ सकते हैं। दरअसल, कुछ कोल्ड ड्रिंक्स में भरपूर मात्रा में चीनी मिलाया जाता है जो कि पेट को प्रभावित कर सकता है।

2. कुछ लोगों की आदत होती है कि खूब-खूब मसालेदार भोजन करना पसंद करते हैं जो कि सही पाचन के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अधिक मसालेदार भोजन करना पाचन क्रिया को बिगड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि घर में जो खाना बन रहा है उसमें कम मसालों का प्रयोग किया जाए।

3. कई लोग काफी कम पानी पीते हैं जो की पाचन को बिगाड़ने का काम करता है। भरपूर मात्रा में पानी पीना काफी जरूरी है। इसीलिए कम पानी पीने की आदत को आज ही त्याग देना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं क्योंकि इससे पाचन बेहतर होता है।
4. अगर आप चाहते हैं कि आप का पाचन हमेशा अच्छा रहे तो आपको विटामिन सी युक्त फलों और खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। संतरा और नींबू इत्यादि का सेवन पाचन को बेहतर करने का कार्य करता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।