कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल और नेहरू बॉयज हॉस्टल को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने किया निरक्षण

केजरीवाल सरकार कोविड-19 के कारण दो साल से बंद पड़े संस्कार आश्रम कॉम्प्लेक्स स्थित कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल और नेहरू बॉयज हॉस्टल को जल्द शुरु करेगी। अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों छात्रावासों में चल रहे नवीनीकरण का कार्य का जायजा लिया और उसे जल्द पूरा करने का निर्देश जारी किया।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने एटीडीसी और एनएसआईसी के परिसरों का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों को बारिश के मौसम से पहले परिसर की उचित सफाई और वहां पर वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के गरीब से गरीब बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बाबा साहब का सपना हम सब मिलकर पूरा कर रहे है। उन्होंंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के सभी स्कूलों व छात्रावासों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ सुविधाजनक बना रही है। 

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending