कार्तिक आर्यन का जन्मदिन आज, फैंस ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का आज जन्मदिन है जहां उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वालियर मध्यप्रदेश में हुआ था। कार्तिक आर्यन का पहला नाम कार्तिक तिवारी है लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर कार्तिक आर्यन कर लिया। कार्तिक आर्यन के जन्मदिन के मौके पर फिल्मी सितारों सहित उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। कर्तिक आर्यन बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं जिन्होंने अभी तक के करियर में अच्छी फिल्में दी हैं।

अपने बर्थडे के मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपने माता-पिता के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। हाल ही में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की भूलभुलैया की बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। इसके अलावा भी कार्तिक आर्यन कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। कार्तिक आर्यन ने 2011 में लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा की थी जो कि लोगों को काफी पसंद आई थी।

कार्तिक आर्यन ने अभी तक लुकाछिपी, पति पत्नी और वो, लव आजकल 2 भूल भुलैया -2 जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। कार्तिक आर्यन एक बेहतरीन कलाकार हैं जो अपने अभिनय से सबका दिल जीतने में सफल रहते हैं। बात अगर वर्कफ्रंट की करें तो कार्तिक आर्यन आगामी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending