Karnataka : कांग्रेस को मिली है बड़ी जीत, पर सीएम पद पर फंसा पेंच

कर्नाटक में इस बार कांग्रेस पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई है। कांग्रेस पार्टी को इस बार कर्नाटक में 135 सीटों पर जीत मिली है और कांग्रेस पार्टी जल्द ही यहां सरकार बनाने जा रही है। भले ही कांग्रेस पार्टी यहां पर 135 सीटें जीत चुकी हो पर कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर मामला फंसा हुआ है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
कांग्रेस पार्टी अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि इन दोनों में से किसे कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसी बीच इस मसले को सुलझाने के लिए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल राजधानी दिल्ली पहुंचे। इसी बीच बताया जा रहा है डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसी एक को मुख्यमंत्री के लिए चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किल होता जा रहा है।
सूत्रों की माने तो डीके शिवकुमार ने पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से नई दिल्ली में मुलाकात करने के बाद उन्होंने अगला सीएम बनने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने 2019 में सरकार गिरने के बाद राज्य में पार्टी के पूर्व निर्माण में मदद की थी।
सूत्रों ने यह भी बताया है कि शिव कुमार ने खड़के से अपनी मुलाकात के दौरान उनसे कहा कि सिद्धारमैया पहले ही सीएम बन चुके हैं और अब उन्हें सीएम बनने का मौका मिलना चाहिए। सूत्रों ने बताया है की उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें सीएम कुर्सी से वंचित किया जाता है तो पार्टी में विधायक के रुप में ही काम करना पसंद करेंगे।
सूत्रों का यह भी करना है कहना है कि कर्नाटक में सीएम पद पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने फिलहाल नेताओं से मुलाकात की है और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे कांग्रेस आलाकमान यानी कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी से इस बारे में विचार विमर्श करने के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे। इसी बीच खबर यह भी है कि कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे या फिर से धर्म या इस बात का ऐलान आज बेंगलुरु में किया जा सकता है ।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही साथ कांग्रेस नेता और प्रवक्ता लगातार इस जीत को बड़ी जीत बता रहे हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending