बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच वाद विवाद का सिलसिला जारी है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है ठीक उसी तरह दोनो मे तकरार बढ़ती ही जा रही है। इसी के चलते शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ आई थी। बता दें शुक्रवार के ही दिन यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी थी।
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान जेपी नड्डा ने अपने भाषण के दौरान प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा की प्रियंका कभी-कभार ही यूपी में नजर आती हैं और अपनी राजनीति सेट करने की कोशिश करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका को “राजनीतिक पर्यटक” करार दिया।
नड्डा ने प्रियंका का नाम लिए बगैर कहा कि ये राजनीतिक पर्यटक सियासत को घूमने-फिरने का जरिया बनाते हैं। ऐसे लोग बीजेपी की तरह सेवाभाव नहीं जानते और इसी वजह से सत्ता से बाहर रहते हैं। बता दें लखनऊ दौरे के दौरान प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी गई है। जहां वह उन दो महिलाओं से मुलाकात करेंगी, जिनसे पंचायत चुनाव के दौरान बदसलूकी हुई।