पोषक तत्वों से भरपूर कीवी दूसरे फलों के तुलना में भले ही थोड़ी महंगी जरूर होती है लेकिन इसके बहुत सारे फायदे भी हैं। पाचन की समस्या, स्किन इंफेक्शंस और नींद न आने की समस्या से जुझ रहे लोगों को इसका सेवन जरूर से करना चाहिए। कीवी का फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है और इसके बीज और छिलके बहुत मुलायम होते हैं।
इसका इस्तेमाल केक, पेस्ट्री के अलावा और भी कई तरह की डिशेज का स्वाद और टेक्सचर को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं स्वास्थ्य के लिए किस तरह से फायदेमंद है कीवी।
1. किवी हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। यदि आप इस फल का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो यह आपको स्वस्थ रखने के साथ आपके आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है।
2. जिन लोगों को नींद की समस्या है उन्हें सोने से पहले कीवी खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि कीवी खाने से अच्छी नींद आती है। कीवी सिरोटोनिन हार्मोन को बढ़ता है जो कि हमारे अच्छी नींद के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।
3. कीवी के सेवन से पाचन और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। कीवी में मौजूद लैक्सेटिव गुण हमारे पाचन और कब्ज की समस्या को कम करते हैं।
4. कीवी में फॉस्फोरस, कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन जैसे खनिज से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिसके वजह से यह त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतर बनाता है।
5. कीवी में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। यह शरीर के जोड़ों का दर्द के अलावा शरीर के अन्य दर्द को भी खत्म करता है। कीवी हमारे शरीर को चुस्त-दुरुस्त और फुर्तिला बनाता है।
6. वजन कम करने के लिए भी लोगों को कीवी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। फाइबर से भरपूर इस फल में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जो वजन कम करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
7. यदि आप कीवी का सेवन करते हैं तो यह आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत दिलाएगा। इसमें बायोएक्टिव और एंडोथेलियल तत्व पाए जाते हैं जो की ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करने का काम करते हैं।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।