गर्मियों में अगर आपने फलों के राजा का स्वाद नहीं लिया तो कुछ नहीं लिया

क्या आप जानते है कि गर्मियों में सबसे ज्यादा चाहने वाला फल आम हैं और उसको फलों का राजा कहा जाता हैं आम हर किसी को बहुत पसंद होता है। आम का इस्तेमाल हमलोग बहुत चीजों को बनाने में करते हैं अगर आम कच्चा हो तो बहुत ही ज्यादा खट्टा होता है उस आम का इस्तेमाल हम आचार बनाने में तथा चटनी बनाने में करते हैं। पके आम को बेहद शौक से लोग खाना पसंद करते हैं। 

. आम को भारत का राष्ट्रीय फल कहा गया है। आम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और फिलीपीन्स का भी राष्ट्रीय फल है।आम की लगभग 100 से भी ज्यादा किस्में पाई जाती हैं। आम कई रंगों में आते हैं जैसे – हरा, लाल, पीला आदि। इतना ही नहीं, आम अलग-अलग आकार के भी होते हैं।

आम जब थोड़ा कच्चा रहता है, तो उसमें विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं, जब यह पक जाता है, तो इसमें विटामिन-ए की मात्रा अधिक हो जाती है। 

आइए जानते है आम के फायदे के बारे में – 

. आम आंखो की रौशनी सही करने में असरदार होता है 

 आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है। इससे आंखों की रौशनी बनी रहती है। 

. कोलेस्ट्रॉल नियमित रखने में  करे मदद 

आम में फाइबर और विटामिन सी खूब होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

. सेक्स क्षमता बढ़ाने में मदद करता है 

आम में विटामिन ई अधिक पाया जाता है और इससे सेक्स क्षमता बढ़ती है. 

. पाचन क्रिया को ठीक रखने में असरदार 

आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। इससे भोजन जल्दी पच जाता है। साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है।

. वज़न बढ़ाने के लिए आम खाए 

यदि आपका वजन बहुत कम है।आप बहुत ज्यादा दुबले पतले हैं, और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ये काम करें.

रोज़ाना दिन में कम से कम 1 आम खाएं.

आम के पूरे सीज़न खा सकें तो बेहतर होगा.

ऐसा करने से आप का वजन बढ़ने लगेगा।और यदि आप इसके साथ दूध का सेवन करते हैं, तो आपको और भी ज्यादा आम के फायदे होंगे।

आम खाने से आपका खून भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं.

आम से मिलने वाला पोषण हमारे शरीर को निरोगी बनाने में मदद करता है

More articles

- Advertisement -
Web Portal Ad300x250 01

ताज़ा ख़बरें

Trending