इन अवसरों पर घर पर ना बनाएं रोटियां, जानिए क्यों ?

हिंदू धर्म में मां अन्नपूर्णा को अन्य की देवी कहा जाता है। मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने की भी आवश्यकता होती है। भारतीय खानपान में रोटी काफी महत्वपूर्ण है। रोटी का सेवन स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे दिलाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ अवसर पर रोटियां घर में बिल्कुल भी नहीं बनानी चाहिए। इस लेख में हम आपको इन्हीं दिनों के बारे में बताने जा रहे हैं।
तो आइए जाने की किस अवसर पर घर में रोटी बनाना ठीक नहीं माना जाता है।

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल, नाग पंचमी के दिन आग में तवा चढ़ाना अशुभ होता है। इसलिए इस दिन घर में रोटी नहीं बनानी चाहिए।

2. नाग पंचमी के अलावा शरद पूर्णिमा के दिन भी रोटी नहीं बनानी चाहिए। इस दिन भी रोटी बनाना अशुभ माना गया है।

3. धन की देवी महालक्ष्मी से जुड़े त्योहारों के दिन भी रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन आप अन्य पकवान बना सकते हैं लेकिन इस दिन घर में रोटी बिल्कुल भी ना बनाएं।
4. शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को बासी रोटी का भोग लगाया जाता है। इसलिए इस दिन भी घर में रोटियां बनाना सही नहीं होता है। शीतला अष्टमी के दिन घर में रोटी नहीं बनानी चाहिए।
5. घर में किसी की मृत्यु हो जाने पर भी रोटी नहीं बनाई जाती है। दरअसल, ऐसे दिन घर में रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। तेहरवी संस्कार के बाद में ही घर में रोटी बनानी चाहिए।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending