ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी को पसंद होता है। हर कोई बेदाग और चमकते हुए गाल पाने के लिए न जानें कितने जतन करते हैं। खासतौर पर लड़कियों को सॉफ्ट और स्मूद गाल चाहिए होते हैं। इसके लिए लड़कियां कई सारी कोशिशें भी करती हैं और वह तरह-तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का उपयोग करती हैं। मगर अब आपको मार्किट से कोई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स लाने की आवयश्कता नहीं है क्योंकि आप घर पर रखीं हुई दालों के सेवन से ही ना सिर्फ आपके चेहरे की त्वचा का ग्लो बढ़ेगा बल्कि आपके पूरे शरीर की त्वचा कांतिवान बनेगी। यहां जानें ऐसा कैसा संभव है।
यूं तो सेहत के लिहाज से हर एक दाल खाने के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं,लेकिन काली उड़द की छिलके वाली दाल त्वचा का ग्लो बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। प्राकृतिक रूप से चिकनाई और हाइड्रेटिंग क्वालिटी पाई जाने वाली यह दाल चेहरे की कोशिकाओं को पुष्ट करने का काम करने में सहायक मानी जाती है। साथ ही स्किन सेल्स को रिपेयर करने का काम करती है। इस दाल का हफ्ते में दो बार सेवन करने से त्वचा की कोशिकाओं की रिपेयरिंग स्पीड बढ़ जाती है और आपकी स्किन ग्लो करने लगती है।
बता दें उड़द की काली दाल को महादिल भी जाता है। महादिल मतलब ऐसा भोज्य पदार्थ जिसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। इसका एक महत्वपूर्ण लाभ यह है कि आपको अपने चेहरे पर चमक बनाये रखने के लिए हर मौसम में अलग-अलग चीजों को खाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ऐसे करें काली दाल सेवन
काली दाल को रात के भोजन में खाने के साथ इसको देसी घी के साथ खाई जानी चाहिए। खास बात घी देसी गाय का हो तो इस दाल के पोषक तत्व और ज्यादा बढ़ जाते हैं। साथ ही चेहरे की चमक तेजी से बढ़ती है। सप्ताह में दो से तीन बार आप रात के भोजन में काली दाल का सेवन कर सकती हैं और अपने डाइजेशन को दुरुस्त बनाने के साथ ही स्किन का ग्लो बढ़ा सकती हैं।