अगर आप भी है साइनस की समस्या से परेशान तो आज ही अपनाएं ये तरीके, दर्द से मिलेगी राहत

साइनस को आमतौर पर सांस की बीमारी या इंफेक्शन से होने वाली बीमारी माना जाता है, जबकि ये नाक की एक गंभीर बीमारी है। जिसमें नाक की हड्डी बढ़कर तिरछी हो जाती है। जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। साइनस से पीड़ित व्यक्ति को ठंडी हवा, धूल और धुएं के संपर्क में आने से परेशानी बढ़ जाती है।

इसके अलावा साइनस में इंफेक्शन होने पर नाक की झिल्ली में सूजन आ जाती है और लंबे समय तक इलाज न मिलने पर उसमें मवाद या बलगम आदि भर जाता है और साइनस बंद हो जाते हैं। जिससे सांस लेना काफी मुश्किल हो जाता है। तो आइए सबसे पहले जानते है इसका कारण और लक्षण….

साइनस के कारण :-

1. बैक्टीरिया

2. फंगल इंफेक्शन

3. नाक की हड्डी का ढ़ेडा होना।

4. प्रदूषण

साइनस के लक्षण :-

1. सिर में तेज दर्द होना

2. बुखार रहना

3. नाक से कफ आना

4. खांसी या कफ जमना

5. दांत में दर्द रहना

6. नाक से सफेद हरा या फिर पीला कफ निकलना

7. चेहरे पर सूजन आना

8. कोई गंध न आना

9. साइनस की जगह दबाने पर दर्द

साइनस के शुरुआती लक्षणों में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इसके घरेलू उपाय के बारे में….

• दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग लगभग हर रसोई के अंदर किया जाता है। इसके अंदर कई तरह के गुण होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं साइनस के लिए अगर आप दालचीनी पाउडर को पानी में डालकर पीना शुरू करें तो इससे आपको साइनस के दर्द से जल्दी ही राहत मिलेगी।

• सेब का सिरका बहुत सी चीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में साइनस के दर्द से राहत पाने के लिए भी सेब के सिरके का उपयोग गर्म पानी और चाय के अंदर डालकर किया जा सकता है। इसके सेवन से नाक खुल जाएगा और साइनस का दर्द भी कम हो जाएगा।

• मेथी दाना अपने बहुत से गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अंदर कई ऐसे गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर आप मेथी दाने की चाय बनाकर दिन में दो से तीन बार पिएं, तो इससे साइनस का दर्द ठीक हो सकता है।

• स्टीम आज के समय में भी नाक को खोलने के लिए और लंग्स को क्लीन करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। वहीं साइनस के दर्द से जूझने वाले लोग अगर स्टीम लेने का मन बना रहे हैं तो आप इसमें मिंट का उपयोग करें। इससे जल्दी ही आपका नाक खुल जाएगा और आपको साइनस के पेन से छुटकारा मिल जाएगा।

More articles

- Advertisement -
Web Portal Ad300x250 01

ताज़ा ख़बरें

Trending