अगर आप भी है मधुमेह रोग के मरीज तो आंवले के जूस का सेवन करें, सुबह खली पेट होगा बेहद फायदेमंद

बीमारियों से कोसों दूर रहने के लिए आंवले का जूस पीना शरीर के लिए सबसे बेहतरीन औषधि मानी जाती है। आंवले को विटामिन सी का एक सबसे अद्भुत स्रोत माना जाता है। इसके अलावा आंवले में विटामिन ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं।

जो शरीर से केवल बीमारियों को दूर रखने के लिए ही नहीं बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। आंवला शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने का भी काम करते हैं। सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से पेट की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं आंवले का जूस पीने के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में…

1. एसिडिटी में आराम

आंवले के जूस का रोजाना सेवन करने से एसिडिटी और कब्ज जैसी दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है,ऐसे लोग जिन्हें पेट और सीने में जलन की समस्या होती है उन्हें आंवले के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा पेट में गैस बनने पर भी आंवले का जूस पीना चाहिए। आंवले के जूस का दिन में दो बार सेवन किया जा सकता है और इससे पेट संबंधी सभी परेशानियों से निजात पाया जा सकता है।

2. वजन नियंत्रित रखे

बढ़ते वजन पर काबू पाने के लिए आंवले का रास एक रामबाण औषधि है। वेट लॉस करने के लिए सुबह गर्म पानी में आंवले का जूस मिलकार पीने से मोटापा बढ़ने की शिकायत कुछ दिनों में खत्म की जा सकती है। आंवले का रस शरीर को डिटॉक्स करता जिससे शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा नहीं हो पाती। इस तरह यह वजन को कंट्रोल में रखता है और मोटापे से बचाता है।

3. आंखों की रोशनी बढ़ाये

आंवले का जूस शरीर के लिए हर तरीके से अच्छा माना जाता है। आंख संबंधी रोगों से जूझ रहे लोगों को आंवले के रस का सेवन जरूर करना चाहिए। ये आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करता है इसके साथ ही आंवला आंखों को तेज करने में बहुत सहायक होता है। आंवले के रोजाना सेवन से आंखों में अक्सर धूल-मिट्टी से होने वाली खुजली और पानी आने की समस्या में भी राहत मिलती है।

4. इम्यूनिटी बूस्ट करे

कोरोना महामारी में सबसे ज्यादा इम्यून सिस्टम मजबूत रखना जरूरी है। ऐसे में आंवले का जूस पीने से इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग होने में मदद मिलती है। यही नहीं इम्यूनिटी के मजबूत होने से बॉडी तमाम तरह के वायरल रोगों से दूर रहता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए इस जूस का रोजाना सेवन करें।

5. करे डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज कंट्रोल करने के आंवले का जूस सबसे बेहतर माना जाता है। इस जूस के नियमित सेवन से डायबिटीज के खतरे को बिल्कुल खत्म किया जा सकता है। आंवले में क्रोमियम नामक तत्व पाए जाते हैं जो इंसुलिन और हार्मोन को मजबूत कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।

नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending