Horoscope Today 17 November 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 17 नवंबर 2021 बुधवार को केतु वृश्चिक राशि में और शुक्र धनु राशि में विराजमान होंगे। वहीं गुरु और शनि मकर राशि में गोचर में चलेंगे। मालूम हो हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल:-
आइए अब जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…मेष राशि:- किसी से छोटी सी बात पर वाद विवाद खड़ा हो सकता है। हालांकि विरोधी चाह कर भी आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से बनते कामों में बाधाएं भी आएंगी। बिजनेस में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप अपनी योग्यता से काम पूरा कर लेंगे। बड़े और ठोस फैसले भी लेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी के साथ मतभेद या गलतफहमी हो सकती है।
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्यशाली रंग- लाल
वृष राशि:- अपने गुस्से और जिद पर काबू रखें। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार आएंगे, तथा प्रिय जनों से विमुखता आपको तनाव देगी। वित्तीय मामलों में लापरवाही ना बरतें। कर्मचारियों की गतिविधि और कामकाज पर पूरी नजर रखें। व्यापारिक स्थल को नया लुक देने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इसमें समस्याएं भी आएंगी, लेकिन सुनियोजित ढंग से उनका समाधान भी निकाल लेंगे।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- सफेद
मिथुन राशि:- नए उपक्रम करने के लिए समय अनुकूल है। घर की साज-सज्जा से संबंधित कुछ छोटी मोटी चीजों की खरीदारी मैं भी समय व्यतीत होगा। किसी घनिष्ठ मित्र अथवा संबंधी से वाद विवाद होने पर दुख की अनुभूति होगी। किसी के प्रति की गई भलाई के आपको नकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे किसी भी प्रकार का उधारी संबंधी लेनदेन स्थगित रखें। कामकाज में व्यस्तता रहेगी।
भाग्यशाली अंक- 5
भाग्यशाली रंग- हरा
कर्क राशि:- राजनीतिक मामलों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों की मदद से कोई उलझा हुआ काम भी सुलझ जाएगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी संत व प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखरेगी। किसी मित्र कोई बात कड़वी लगने से आपका मूड खराब है सकता है। रुपए पैसे के मामले में भी हाथ कुछ तंग रहेगा। पैसा आने से पहले जाने के रास्ते भी तैयार रहेंगे। लोग आपकी भावनाओं का गलत व अनुचित लाभ उठा सकते हैं।
भाग्यशाली अंक- 2
भाग्यशाली रंग- बादामी
सिंह राशि:- दैनिक कार्य में कुछ रुकावटें आ सकती हैं जिसकी वजह से आप स्वयं को असहज महसूस करेंगे। फाइनेंस से जुड़ी समस्याएं बढ़ेगी इसलिए अभी किसी भी प्रकार का ऋण लेने से बचें। युवा वर्ग अपने काम को तत्परता से व सावधानी पूर्वक करें अन्यथा प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे। जॉब और बिजनेस में कोई जरूर काम पूरा हो सकता है। नई नई योजनाएं बनेंगी, और उस पर कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। परंतु विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें बिना वजह वह लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
भाग्यशाली अंक- 1
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
कन्या राशि:- किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह व अनुभव का पूरा लाभ उठाएं। आप अपनी दबी हुई इच्छाएं बच्चों के माध्यम से पूरी होगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पढ़ाई कर रहे व्यक्तियों के लिए उत्तम समय है। संपत्ति के मामलों में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता हासिल होगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है। कोई पारिवारिक मामला बढ़ सकता है। किसी भी वाद विवाद को धैर्य एवं संयम से निपटाने का प्रयास करें। गुस्से और ज़िद से हालात और बिगड़ सकते हैं।
भाग्यशाली अंक- 5
भाग्यशाली रंग- हरा
तुला राशि:- किसी सहकर्मी अथवा रिश्तेदार से कोई बात विवाद होने से आपका मूड खराब रहेगा। बेहतर होगा कि ऐसी परिस्थिति उत्पन्न ही ना होने दें। कभी-कभी अपने दायित्व को निभाने में परेशानी आ सकती है। जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे कुछ समय आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करें , इससे आप को सुकून मिलेगा। घर में व्यस्तता की वजह से काम में समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा कि जरूरी कामों को टाल ही दें। इस समय निवेश संबंधी कोई काम न करें। क्योंकि जल्दबाजी और अधिक समय ना देने की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि:- घर परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परंतु यहां भी ध्यान रखें कि आपकी उदारता का कुछ लोग गलत फायदा ही उठाएंगे। किसी कार्य में बहुत अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता ना मिलने से मन कुछ खिन्न रहेगा। किसी पड़ोसी से झगड़ा या विवाद हो सकता है। जिसकी वजह से आप अपने कार्य में भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यापार में आप अपने किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्यशाली रंग- लाल
धनु राशि:- खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी व्यर्थ के कार्य में भी समय नष्ट होगा। आपकी अपनी लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। दूसरों के मामले में कठोर फैसले ना दें, अपना अड़ियल रवैया त्याग दें। आधुनिकीकरण के चक्कर में धन का अपव्यय हो सकता है। आपकी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी लोगों के सामने आएगी। व्यावसायिक गतिविधियां और बढ़ेंगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। जिनकी वजह से उचित आर्डर भी मिलेंगे। वक्त के साथ कारोबारी योजना में बदलाव लाना जरूरी है।
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्यशाली रंग- पीला
मकर राशि:- आपकी प्रतिभा उभर कर सबके सामने आएगी। कोई सपना साकार करने का उचित समय है बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी कुछ लाभदायक फैसले लेंगे। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। किसी भी प्रकार का लेनदेन इस समय स्थगित रखें। दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें। ज्यादा घमंड और जिद की वजह से आपकी मानहानि भी हो सकते हैं। नए कारोबारी सौदे फायदा देने वाले रहेंगे। व्यवसायिक व्यवस्था उचित रहेगी।
भाग्यशाली अंक- 8
भाग्यशाली रंग- आसमानी
कुंभ राशि:- किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा। परंतु जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पिछले कुछ समय से जिस बात को लेकर आप परेशान है, अभी उसका हल मिलने में मुश्किल रहेगी। कोई अप्रिय समाचार से आपका मन व्यथित रहेगा। ध्यान रखें कि इस समय कोई आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत और लगन के उचित नतीजे हासिल होंगे।
भाग्यशाली अंक- 8
भाग्यशाली रंग- नीला
मीन राशि:- स्वयं के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास सफल रहेगा। समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। बच्चों की मनमानी रवैया से कुछ परेशानी रहेगी। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस वक्त जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। किराएदरी संबंधी मामलों में कुछ उलझने आ सकती है। व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ की गई साझेदारी सफल रहेगी। मजबूती के साथ की गई नई शुरुआत संपर्कों को भी और अधिक मजबूत करेगी।
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्यशाली रंग- केसरिया