Horoscope Today: ग्रहों की स्थिति में हुआ फेरबदल, मेष से लेकर मीन राशि तक सभी हो जाएं सतर्क, जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today 23 October 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 23 अक्टूबर 2021 शनिवार को चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में होगा। हालांकि वृषभ राशि में राहु के साथ चंद्रमा की युति भी होगी इसलिए कुछ जातकों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मंगल और सूर्य की स्थिति तुला राशि में जहां पर सूर्य नीच का है और मंगल दोनों ही अग्नि तत्‍व तुला राशि में है जो की रिलेशनशिप के मामले में एक खराब स्थिति है।

शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। यह भी सम्‍पन्‍नता, भौतिक सुख-संपदा, मानसिक सोच और सम्‍बन्‍धों के लिए एक खराब स्थिति है। गुरु नीच के होकर मकर राशि में स्‍वग्रही शनि के साथ हैं। जिसके कारण स्‍वग्रही शनि का भी पूर्ण फल नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सभी राशि वालो को सचेत रहने की आवश्यकता है। 

सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहता हैं राशिफल….

मेष राशि:- किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी ना दें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी गण पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा सामने आएगा, कि आप कोई हल नहीं निकाल पाएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत को लेकर घर और व्यवसाय दोनों जगह सामंजस्य बना कर रखना पड़ेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- केसरिया

वृष राशि:- आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व रहेगा। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस का वातावरण पॉजिटिव रहने से कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लेना भाग्योदय कारक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने ब्लड प्रेशर आदि संबंधी जांच अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली अंक- 7

भाग्यशाली रंग- लाल

मिथुन राशि:- आज परिवार संबंधी किसी समस्या को सुलझाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा, और सफल भी होंगे। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज कुछ समय अपने लिए भी व्यतीत करें। इससे आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी कुछ योगदान अवश्य दें। ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा वातावरण बन सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के विवाहित संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें।

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग- सफेद

कर्क राशि:- नौकरी में लापरवाही की वजह से अधिकारी की डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। जिससे मन में चौन तथा सुकून मिलेगा। परंतु विवाहितो का विपरीत लिंगी लोगों से मेलजोल मानहानि दे सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ कमजोर ही है। अपना नियमित जांच कराएं, तथा आलस्य छोड़कर दवाइयों को भी नियमित रूप से लेते रहें।

भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंग- नीला

सिंह राशि:- आज अधिकतर समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता मिलेगी। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में भी आपका योगदान बना रहेगा। अगर पैत्रक संबंधी कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज उसके बढ़ने की भी आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। किसी भी प्रकार की यात्रा नुकसानदेय ही रहेगी।

भाग्यशाली अंक- 1

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

कन्या राशि:- घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न करवाने की योजनाएं भी बनेगी। जल्दी उपलब्धि हासिल करने के चक्कर में गैर कानूनी कार्य को हाथ में ना लें। बेहतर होगा कि समय अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देते रहे। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपकी मानहानि करवा सकता है। ना पड़े किसी भी पेपर या दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल ना करें।हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां जैसे खांसी जुखाम, गला खराब आदि परेशान करेंगे। इसलिए लापरवाही बिल्कुल भी ना करें। 

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग- नीला

तुला राशि:- कामकाज को लेकर की गई यात्रा आर्थिक रूप से बहुत ही लाभदायक साबित होगी। कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा भी बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी अनुशासित और सकारात्मक बना रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां और मतभेद दूर होंगे। तथा घर के सभी सदस्यों का आपसी तालमेल सकारात्मक ऊर्जा को व्याप्त रखेगा। स्वास्थ्य में वर्तमान मौसम की वजह से हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने खान-पान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली अंक- 2

भाग्यशाली रंग- बैंगनी

वृश्चिक राशि:- कामकाज ज्यादा रहेगा। महत्वपूर्ण फैसले सफल रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा समय ना गवाएं। अधीनस्थ कर्मचारियों के भी मान सम्मान का ध्यान रखें। पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल मुलाकात खुशी प्रदान करेंगी। एलर्जी तथा रक्त संबंधी कोई समस्या के आसार लग रहे हैं। लापरवाही ना बरतें और अपनी जांच अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली अंक- 5

भाग्यशाली रंग- पीला

धनु राशि:- आर्थिक मामलों में कमी आने से कुछ तनाव रह सकता है। ज्यादा भीड़ भाड़ जैसे इलाके में जाने से परहेज करें। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। किसी भी प्रकार का पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। उपलब्धियों वाला दिन है। पूरी मेहनत से काम करें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन रही है। अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- हरा

मकर राशि:- व्यवसाय और नौकरी संबंधित महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं। व्यापार में नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी कुछ ठोस निर्णय कामयाब रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा घर के किसी मुद्दे को लेकर सदस्यों के बीच कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। पेट से संबंधित समस्या रहेगी। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

भाग्यशाली अंक- 8 

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

कुंभ राशि:- घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि उनकी भावनाओं और आज्ञा को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहने की आवश्यकता है। पैसों का लेन-देन या डील करते वक्त बहुत सावधानी की जरूरत है। कामकाज में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त हो सकता है।

भाग्यशाली अंक- 9

भाग्यशाली रंग- सफेद

मीन राशि:- आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव तथा उचित अवसर सुलभ होंगे। अपने हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी, और अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिलने से सुकून रहेगा। ध्यान रखेंगे कि कुछ लापरवाही और लेटलतीफी के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में कहीं ना कहीं कुछ अशांति सी महसूस होगी। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता परेशान करेगी।

भाग्यशाली अंक- 2

भाग्यशाली रंग- बादामी

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending