Horoscope Today: वृषभ और धनु राशि वालो की किस्मत चमक सकती है, पीले वस्त्रों का करें दान, जानिए क्या कहता है राशिफल

Horoscope Today 16 November 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 16 नवंबर 2021 मंगलवार को सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में रहेंगे। केतु वृश्चिक राशि में, शुक्र धनु राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में विराजमान होंगे। वहीं चंद्रमा अभी भी मीन राशि में हैं और राहु वृषभ राशि में चल रहा हैं। 

आइए अब जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…मेष राशि:- काम की अधिकता रहेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है। बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। परंतु अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना ही उचित है।

तनाव लेने से परिस्थितिया और अधिक विपरीत महसूस होगी। इस समय दूसरों की समस्या से दूर ही रहे। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त किसी खास इंसान से विचार-विमर्श जरूर करें। किसी भी तरह का लेन-देन करते वक्त ध्यान रखें, नुकसान होने की आशंका भी है। 

भाग्यशाली अंक- 9

भाग्यशाली रंग- लाल

वृष राशि:- आज किसी विशेष कार्य को संपन्न करने के लिए आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा। स्त्रियां घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। परंतु अपनी इच्छा पूर्ति के लिए अत्यधिक प्रयास की भी आवश्यकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। कभी-कभी आपकी कोई रूखी बात किसी को आहत कर सकती है। अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करें। कार्य क्षेत्र में आपके काम करने की नई तकनीक सफल रहेगी। इससे संबंधित अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं। 

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग – सफेद

मिथुन राशि:- पारिवारिक रुके काम को पूरा करेंगे। इससे घर में सुकून और शांति वाला वातावरण रहेगा। प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्थान संबंधी किसी योजना पर भी काम होगा। बच्चों के पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों पर पूरी नजर रखना आवश्यक है। क्योंकि इस समय उनका ध्यान पढ़ाई से भटकता हुआ लग रहा है। इस समय महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है।

भाग्यशाली अंक- 5

भाग्यशाली रंग- हरा

कर्क राशि:- पारिवारिक धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। मकान, दुकान आदि से संबंधित रखरखाव और मरम्मत संबंधी प्लानिंग होगी। समय उत्तम है आपको अपने कार्यों तथा मेहनत का पूरा पूरा लेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। सहजता और धैर्य पूर्वक कामों को करने से काम उचित रूप से पूर्ण होते जाएंगे। संतान की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी। व्यर्थ के नकारात्मक उपाय करने से दूर रहे।

भाग्यशाली अंक- 2

भाग्यशाली रंग- बादामी

सिंह राशि:- आपके व्यक्तित्व और वाणी द्वारा लोग आप से प्रभावित होंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने कोई भी योजना शेयर ना करें, अन्यथा धोखाधड़ी हो सकती है।

भाग्यशाली अंक- 1

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

कन्या राशि:- कुछ विरोधी हावी होंगे, परंतु आप का अहित नहीं कर पाएंगे। जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ सकता है। संतान का अड़ियल व जिद्दी रवैया भी आपको परेशानी में डालेगा। धैर्य और संयम से काम लें। कामकाज में लिए गए कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले कामयाब रहेंगे। अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं पर एक बार पुनर्विचार करना जरूरी है। इस समय पैसा लगाते समय बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली अंक- 5

भाग्यशाली रंग- हरा

तुला राशि:- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की वजह से कोई मानहानि होने की आशंका है। अपनी महत्वपूर्ण चीजें अथवा पेपर्स बहुत अधिक संभाल कर रखें। व्यवसाय के प्रति आपके ठोस निर्णय सकारात्मक रहेंगे। इस समय कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि भी हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ के प्रति भी सचेत रहें। एलर्जी अथवा मौसमी बीमारी संकेत मिल रहे हैं।

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि:- लाभदायक समय है। किसी भी कार्य तथा मेहनत का उचित परिणाम हासिल होंगे। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद चल रहा है ,उसे सुलझाने का उचित समय है। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व कैरियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी।आर्थिक मामलों में काफी सोच विचार कर निर्णय लें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने ही निर्णय को प्राथमिकता दे, दूसरों की बातों में आने से परेशानी आ सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बना कर रखना आपकी जिम्मेदारी है।

भाग्यशाली अंक- 9

भाग्यशाली रंग- लाल

धनु राशि:- युवा वर्ग आज कुछ तनाव की स्थिति से गुजर सकते हैं, बेहतर होगा कि कुछ सकारात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत करें। व्यवसाय संबंधी नई तकनीकी जानकारी हासिल होगी। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी करनी पढ़ सकती है, परंतु यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। पति-पत्नी के बीच घर के किसी मुद्दे को लेकर गंभीर विचार-विमर्श होगा। समस्या का उचित समाधान भी मिलेगा।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- पीला

मकर राशि:- किसी विशेष व्यक्ति का सानिध्य आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। दोपहर बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। वाहन अथवा मशीन से संबंधित उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और दबदबा रहेगा। किसी के साथ पार्टनरशिप संबंधी योजना बना रहे हैं तो गंभीरता से अमल करें। 

भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंग- आसमानी

कुंभ राशि:- कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी व आलस की वजह से कुछ कार्यों में रुकावटें आएंगी। परंतु इन नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट को असफल होने की वजह से तनाव ना ले। व्यवसाय में आप जिस काम को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, वह बहुत ही मुश्किल से भरा हुआ होगा। परंतु आप अपने दृढ़ निश्चय व आत्म बल बनाकर रखने से काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंग- नीला

मीन राशि:- सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। तथा उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। कोई बड़ा निवेश करने के लिए भी समय उचित है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। ध्यान रखें कि आपकी इन क्रियाकलापों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है साथ ही घरेलू खर्च का संतुलित बजट भी बनाकर रखें। किसी प्रकार के वाद-विवाद में भी ना पढ़ें।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- केसरिया

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending