Horoscope Today: आज के दिन मंगल का प्रवेश तुला राशि में होगा जो की ठीक नही, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 22 October 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 22 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को मंगल का प्रवेश तुला राशि में होगा। वहीं राहु वृषभ राशि में प्रवेश करेगा हैं और बुध कन्‍या राशि में जाएगा। शुक्र और केतु अभी भी वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा मेष राशि में हैं। आज की ग्रहों की स्थिति कुछ खास ठीक नही इसलिए सभी राशि वालो को सचेत रहने की आवश्यकता है। सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहता हैं राशिफल….

मेष राशि:- कार्यक्षेत्र में उन्नति संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। परंतु किसी प्रकार का ठोस निर्णय देते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। तथा घर में सुखद माहौल बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में पड़ कर अपने कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें। अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

भाग्यशाली अंक- 9

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

वृष राशि:- जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का आज उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। परंतु कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ भी सकता है। अपने क्रोध तथा आवेश पर भी काबू रखें। विद्यार्थियों को इस समय अपने लक्ष्य पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है, बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने अध्ययन पर ध्यान दें।

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग- लाल

मिथुन राशि:- कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। इस वक्त बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वह लंबित हो जाएगी। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। दांपत्य जीवन में किसी बात को जीवनसाथी की नाराजगी रह सकती है, परंतु समय रहते आप उसे सुलझा भी लेंगे। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं।

भाग्यशाली अंक- 5

भाग्यशाली रंग- पीला

कर्क राशि:- आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या में हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों की आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और परिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। इस समय किसी भी रिश्तेदार अथवा मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास ना करके अपने योग्यता पर भरोसा रखें। इस समय व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने के योग अधिक प्रबलता से बने हुए हैं । अतः आवश्यक है कि कोई भी काम करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।

भाग्यशाली अंक- 2

भाग्यशाली रंग- आसमानी

सिंह राशि:- मशीनरी और तकनीकी काम संबंधित बिजनेस में सफलता मिलेगी। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। परंतु प्रेम प्रसंगों का प्रभाव परिवार व समाज में अच्छा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु इसका यह कतई मतलब नहीं कि आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरते। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित ही रखें।

भाग्यशाली अंक- 1

भाग्यशाली रंग- नीला

कन्या राशि:- कन्या राशि के लोग व्यवहार कुशल होते हैं। आप किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। अपनी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा मित्रों के साथ घूमने फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली अंक- 5

भाग्यशाली रंग- केसरिया

तुला राशि:- बिजनेस में मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपने कार्य की क्वालिटी पर ध्यान देना अति आवश्यक है। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। ऑफिस में अपने काम को बहुत संजीदगी और गंभीरता से करने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि ठंडे दिमाग तथा वापसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग- लाल

वृश्चिक राशि:- जिस शुभ समाचार को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से आतुर थे, आज वह शुभ समाचार आपको प्राप्त हो ही जाएगा। आप सभी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने में सक्षम रहेंगे। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आप का डटकर मुकाबला करना आपको सफल रखेगा। परंतु अधिक महत्वाकांक्षी की वजह से किसी भी अनुचित कार्य में हाथ ना डालें। इस समय कोई व्यक्ति आपकी किसी मजबूरी का फायदा उठा सकता है इसलिए सावधान रहें। युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

भाग्यशाली अंक- 9

भाग्यशाली रंग- सफेद

धनु राशि:- व्यवसाय में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। आप के भरसक प्रयास व परिश्रम द्वारा भी आंशिक रूप से ही सफलता मिलेगी। इसलिए इस समय धैर्य और संयम बनाकर रखें। तथा जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विशेषकर महिलाओं को विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा बदनामी हो सकती है।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- हरा

मकर राशि:- कार्यक्षेत्र में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस वक्त विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र बना सकते हैं। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स संबंधित किसी भी हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें। ऑफिस में सहयोगियों के मामले में हस्तक्षेप बिल्कुल ना करें।

आपकी विपरीत परिस्थितियों में पूरे परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को सकारात्मक बनाकर रखेगा। इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना आवश्यक है। पीठ दर्द, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंग- बादामी

कुंभ राशि:- कुंभ राशि के लोग आत्मबली तथा स्वाभिमानी होते हैं। आप कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से कोई उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। संतान के विद्या अध्ययन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने से बहुत सुकून और राहत मिलेगी। अनुभवी व जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

परंतु कभी-कभी ज्यादा जिद रखने या किसी बात पर अड़ जाने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी सकती है। इसलिए अपने व्यवहार में लचीलापन भी अवश्य बनाकर रखें। विपरीत परिस्थितियों में विचलित होने की अपेक्षा उसका समाधान निकालने का प्रयत्न करें।

भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

मीन राशि:- कार्यक्षेत्र में किसी तरह का नया निवेश न करें। इस समय किसी भी नई योजना को क्रियान्वित करने से पहले बहुत अधिक जांच पड़ताल करने की आवश्यकता है। नौकरी में अपने टारगेट को पूरा करने का दबाव रहेगा। परंतु परेशान ना हो, आप इस में सक्षम रहेंगे। परिवार में सुख शांति भरा वातावरण रहेगा। परंतु घर की स्त्रियों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस समय आप किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करें।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- हरा

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending