Horoscope Today 13 November 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 13 नवंबर 2021 शनिवार को राहु वृषभ राशि में रहेगा। वहीं सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में रहेंगे। केतु वृश्चिक राशि में और शुक्र धनु राशि में विराजमान होंगे। वहीं गुरु और शनि मकर राशि में गोचर में चल रहे है।
आइए अब जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर आपका दबदबा रहेगा। सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे लेकिन धीमी गति से। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों को मधुर रहेंगे। परंतु बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप की वजह से कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। अत्यधिक क्रोध व आवेश में आने से बचें। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर आदि की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली अंक- 1
भाग्यशाली रंग- केसरिया
वृष राशि:- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति को पैसा उधार देते समय सावधान रहें क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। परिवार मे किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकता है। गलतफहमियों को समय रहते सुलझा लें तो ठीक रहेगा वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- आसमानी
मिथुन राशि:- कभी-कभी आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं तथा चचेरे भाइयों से भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है, किसी तरह की अनबन होने की आशंका लग रही है। बड़े भाई या वरिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान अवश्य करें। स्वभाव में तनाव व चिड़चिड़ापन रह सकता है। मेडिटेशन व योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- नीला
कर्क राशि:- भावुकता में निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। व्यर्थ के खर्चों में भी अधिकता रहेगी। कभी-कभी आपका अधिकार पूर्ण व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है इसलिए अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन बना कर रखना अति आवश्यक है। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। डायबिटीज संबंधी जांच भी अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्यशाली रंग- केसरिया
सिंह राशि:- सिंह राशि के लोग ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में पूरी तरह मेहरबान है, इनका भरपूर सहयोग करें। नए नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और यह संपर्क बहुत ही लाभदायक भी रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है। परंतु कभी-कभी आपकी इगो और अति आत्मविश्वास आप को समाज से कुछ अलगाव भी दे सकता है।
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्यशाली रंग- लाल
कन्या राशि:- आज आपका ज्यादातर वक्त बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन पर जाने का मौका मिलेगा। परिजनों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। परंतु व्यर्थ की मित्रता से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसमें नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके घर परिवार के लिए चिंता का कारण बन जाता है।
भाग्यशाली अंक- 8
भाग्यशाली रंग- सफेद
तुला राशि:- युवा वर्ग जल्दी धनी होने की चाह में किसी भी गलत रास्ते का प्रयोग ना करें। अपनी अत्यधिक उम्मीदों पर कुछ ठहराव लाएं। तथा धैर्य बनाकर अपने कार्यों को संपन्न करते चलें। घर में कोई छोटी सी बात को लेकर बड़ा इशू बन सकता है।वर्तमान बिजनेस संबंधित कुछ नया करने की कोई योजना बन रही है तो उस पर एक बार फिर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। अनिर्णय की स्थिति में स्वजनों की राय जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को कार्य से संबंधित कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है।
भाग्यशाली अंक- 8
भाग्यशाली रंग- हरा
वृश्चिक राशि:- आज आप किसी भी कार्य को अपनी चाणक्य नीतियां द्वारा संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति या भी बेहतर बनेगी। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धिया प्रदान करेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आज की क्षमता पर निर्भर करता है। बीती हुई पुरानी बातों से संबंधित कोई मुद्दा दोबारा उठ सकता है। जिसकी वजह से तनाव के अतिरिक्त और कुछ हासिल नहीं होने वाला। अपने गुस्से व उत्तेजना पर काबू रख के सहज तरीके से काम करें।
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्यशाली रंग- क्रीम
धनु राशि:- आपकी आदर्श वादी तथा मर्यादा पूर्ण स्वभाव समाज में आपका मान सम्मान बनाकर रखता है। आपका ध्यान अध्यात्म संबंधी किसी बात को गहराई में जानने के लिए उत्सुक रहेगा और इससे आपको आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। संतान का नकारात्मक प्रभाव तथा गतिविधियां परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए उन पर नजर रखना अति आवश्यक है ताकि समय रहते स्थितियां काबू में आ जाए।
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
मकर राशि:- आपका प्रत्येक कार्य को करने से पहले उसका योजनाबद्ध तरीके से विचार विमर्श करना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। विदेश जाने के उत्सुक व्यक्तियों के लिए शुभ सूचना प्राप्त होगी। टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकते हैं। परंतु कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए उन्हें क्रियान्वित करने में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। दिमाग पर अधिक जोर देने का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा और घर में भी किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्यशाली रंग- हरा
कुंभ राशि:- आप रोजमर्रा की दिनचर्या से उब कर अपनी कलात्मक व खेल कूद संबंधी रूचियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे आपको अपनी खुशी मिलेगी और एक नई ऊर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। अधिकतर समय घर से बाहर व्यतीत होगा। परंतु इस सब के साथ साथ घर की व्यवस्था पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है। क्योंकि आपके लापरवाही बच्चों को भी अपनी पढ़ाई से भटका सकती है। और अपने नजदीकी संबंधियों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली अंक- 5
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
मीन राशि:- अपने भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपको उपलब्धियां प्रदान करेगा। जिससे आपका भाग्य स्वता ही मजबूत हो जाएगा। आय के स्त्रोत प्रशस्त होंगे। घर में मौज मस्ती व मनोरंजन भरा वातावरण रहेगा। घर की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। अपने क्रोध व जिद पर काबू रखना अति आवश्यक है। मामा पक्ष के साथ भी आपके संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है, अतः संबंधों को खराब होने से बचाना आपका दायित्व है।
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्यशाली रंग- पीला