Horoscope Today: मेष से लेकर मीन राशि वाले लोग जानिए अपना आज का राशिफल, भूलकर भी ना करें ये काम

Horoscope Today 19 October 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 19 अक्टूबर 2021 मंगलवार को अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है। चंद्रमा मीन राशि में चल रहा हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। कन्‍या राशि में बुध और मंगल हैं। वहीं तुला राशि में सूर्य, केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं।

गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चार अलग-अलग समूहों में ग्रह बंटे हुए हैं। इनमें सूर्य और राहु अकेले हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर कही जाएगी लेकिन सूर्य का नीच का होना आम जनमानस के लिए अच्‍छा नहीं माना जाता है। अच्‍छी बात यह है कि अभी कोई वक्री नहीं है लेकिन इनका परस्‍पर विरोधी समूह में होना अच्‍छी बात नहीं है। 

आइए अब जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…

मेष राशि:- आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आपने नया काम शुरू करने की योजना बनाई है, तो उस पर तुरंत अमल करें। सफलता के योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। कभी-कभी आपका उत्तेजित हो जाना और जल्दबाजी वाला स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाता है। अपने इस स्वभाव पर नियंत्रण रखे।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

वृष राशि:- पैतृक संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। नजदीकी संबंधी या मित्र से किसी बात को लेकर संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। सावधान रहें, आपकी गुप्त बात सार्वजनिक होने की आशंका है। धार्मिक किताबें पढ़ने या किसी धार्मिक जगह समय बीताने से मानसिक शांति मिलेगी। अपने विशेष कामों में जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। आपको उचित समाधान प्राप्त होगा।
भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंग- पीला

मिथुन राशि:- कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करने की जरूरत है। कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। काम की गति धीमी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को पूरी लगन से काम करने की जरूरत है। उधार या रुका पैसा मिलने की संभावना है। गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी स्थिति रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज ले।

भाग्यशाली अंक- 8

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

कर्क राशि:- घर में रिश्तेदारों का भी आना जाना लगा रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए आप के खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से विमुख हो सकते हैं। बाहरी गतिविधियों में उनका ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। समय रहते आपस में बैठकर सुलझा लें। वरना घर की बातें बाहर निकल सकती है।

भाग्यशाली अंक- 3

भाग्यशाली रंग- पीला

सिंह राशि:- किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, सतर्क रहें। किसी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेते समय घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा। आयात निर्यात संबंधी बिजनेस में विशेष अनुबंध होंगे। बिजनेस में कर्जा न लें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अधिक कार्यभार रहेगा। घर का वातावरण मधुर व खुशनुमा रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतरीन रिश्ता आ सकता है।

भाग्यशाली अंक- 9

भाग्यशाली रंग- केसरिया

कन्या राशि:- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। उनके साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव में सरलता व सौम्यता बनाकर रखना अति आवश्यक है। पारिवारिक लोगों पर अत्यधिक हस्तक्षेप भी ना करें।

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग- आसमानी

तुला राशि:- नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने की पूरी संभावना है। मार्केटिंग और प्रोडक्ट क्वालिटी को बढ़ाने में समय दें। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। किसी अविवाहित व्यक्ति के विवाह संबंधी कोई उचित रिश्ता होने से प्रसन्नता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने खानपान, व्यायाम और दिनचर्या के साथ किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

भाग्यशाली अंक- 5

भाग्यशाली रंग- हरा

वृश्चिक राशि:- आपको चमत्कारिक रूप से कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। लक्ष्य की भी प्राप्ति होगी। आप में आत्म सम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपने पर्सनल के अलावा सामाजिक कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। दिनचर्या को भी व्यवस्थित रखें। दिनभर के कार्यों की एक रूपरेखा बनाकर काम करें, ताकि सभी काम पूरे हो सकें।

भाग्यशाली अंक- 2

भाग्यशाली रंग- नीला

धनु राशि:- प्यार में नए काम की शुरुआत की योजना बन रही है, तो उस पर अमल करने का उचित समय है। कोशिश करते रहें। कार्य संबंधी लाभदायक यात्रा पूरी होगी। जो भविष्य संबंधी उत्तम रास्तों को प्रशस्त करेगी। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।

भाग्यशाली अंक- 1

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

मकर राशि:- साझेदारी संबंधी काामों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही है। इसलिए आपसी संबंधों में पारदर्शिता रखें। कार्य को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कामों में समय बीतेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों मे बदल सकती हैं। वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें। चोट लगने या दुर्घटना की आशंका है।

भाग्यशाली अंक- 5

भाग्यशाली रंग- सफेद

कुंभ राशि:- क्रोध और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी या पड़ोसी के साथ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा अपने काम से ही मतलब रखें। दूसरों की फिजूल बातों को नजरअंदाज करें। व्यवसाय में प्रोडक्शन संबंधी काम में कमी आने से तनाव हो सकता है। मार्केटिंग तथा संपर्क सूत्रों को मजबूत करने में अधिक समय बीताएं। कुछ पेमेंट आ जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

नौकरी में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में सामंजस्य रखेंगे। जिससे घर में खुशनुमा व सुखद माहौल रहेगा।

भाग्यशाली अंक- 6

भाग्यशाली रंग- नीला

मीन राशि:- दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व आत्म बल को बढ़ाना ज्यादा उचित है। घर के बड़े बुजुर्गों व अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें, इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में सुधार के योग हैं। घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। तथा कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है। स्त्रियां अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना लग रही है।
भाग्यशाली अंक- 9

भाग्यशाली रंग- केसरिया

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending