घर पर बनाये गए जूस के है लाखो फायदे पेट की चर्बी के साथ-साथ चेहरे को भी बनाये चमकदार, जाने कैसे?

गलत खानपान और भाग दौड़ भरी दैनिक दिनचर्या के कारण हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर बैठते है। जो कई बीमारियों को दावत दे देता है। इन्हीं बीमारियों में से एक या यूं कहें कि इन्हें बढ़ावा देने वाली समस्या है मोटापा। मोटापा ऐसी बीमारी है जो आसानी से नहीं जाती इसके लिए सिर्फ एक्सरसाइज, योग या फिर जिम ही काफी नहीं है बढ़ते मोटापे को रोकने में हमारा खान पान काफी हद तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए आपको कुछ होममेड जूस का सेवन करना चाहिए, जो आपके पेट की चर्बी को खत्म करने का काम आसान कर देंगे।

हरी सब्जियों का जूस- आप घर पर ही अपनी मनपसंद हरी सब्जियों जैसे आंवला, पालक, केल, ब्रोकली, करेला आदि का जूस बनाकर पी सकते हैं। हरी सब्जियों में काफी मात्रा में विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

अदरक व नींबू का जूस– अदरक व नींबू दोनों ही इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके साथ ही यह शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाते हैं। जिससे शरीर में खाना अच्छी तरह पच जाता है और फैट नहीं बन पाता। आप रोजाना इसका सेवन करके लाभ उठा सकते हैं।

अनार का जूस- अनार हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें जिंक, पौटेशियम, फाइबर, आयरन, ओमेगा-6 जैसे कई स्वास्थ्यवर्धक तत्व होते हैं। इसमें डाइटरी नाइट्रेट्स होते हैं, जो आपके द्वारा की गई एक्सरसाइज का प्रभाव बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

चुकंदर का जूस- चुकंदर में मौजूद आयरन आपके शरीर में खून की अनियमितता को सुधारने में मदद कर सकता है और आपकी त्वचा को भी स्वस्थ बना सकता है। लेकिन, इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर की मात्रा आपके वेट लॉस रुटीन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही यह लो कैलोरी फूड है।

अजवायन का जूस– इस मे मौजूद थायमोक्विनोन नामक एक्टिव इंग्रीडिएंट में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं। यह आपके शरीर को खुद ही प्राकृतिक रूप से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से पेट की चर्बी को घटाया जा सकता है।

नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending