हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ़ विकास फाटक एक भारतीय यूट्यूबर है। हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर अक्सर देशभक्ति से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं। यही वजह है कि उनकी यहां अच्छी-खासी लोकप्रियता भी है। इसके अलावा कई बार हिंदुस्तानी भाऊ को अपशब्द कहने के लिए लोग गलत भी ठहराते हैं। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में इंस्टाग्राम ने भी उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया था।
बिना किसी संदेह के, बिग बॉस 13 के घर में हिंदुस्तानी भाऊ (विकास फाटक) सबसे दिलचस्प और उग्र प्रतियोगियों में से एक कंटेस्टेंट थे।
हिंदुस्तानी भाऊ 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।पुलिस ने बिग बॉस फेम विकाश फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कोरोना की रोकथाम के144 के नियमों का पालन न करने की वजह से हिरासत में ले लिया गया है।
दरअसल मुंबई के कई छात्र संगठनों कुछ दिनों से 12वीं की परीक्षा रद्द करने और फीस माफ करने की मांग को लेकर दादर शिवाजी पार्क के पास प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इन्हीं को सपोर्ट करने के लिए हिंदुस्तानी भाऊ शिवाजी पार्क पहुंचे थे जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।