डायबिटीज के मरीजों को खास तौर पर अपने सेहत का ख्याल रखना होता है। डायबिटीज के मरीजों को खान-पान में भी सावधानी बरतनी होती है। क्या आपको पता है कि डायबिटीज के मरीजों को हाय ब्लड शुगर का भी खतरा ज्यादा रहता है l हाई ब्लड शुगर शरीर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है क्योंकि इससे शरीर को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो हाई ब्लड शुगर को रोकने का सबसे अच्छा तरीका डायबिटीज को नियंत्रण में रखना है। जितना ज्यादा लोग डायबिटीज को नियंत्रण में रखेंगे उतना ही हाई ब्लड शुगर होने का खतरा कम रहता है।
हाई ब्लड शुगर होने के कई लक्षण होते हैं, जिन्हें शुरुआत में ही जानना काफी आवश्यक है क्योंकि अगर किसी भी बीमारी के शुरुआती लक्षण पहले ही पता लग जाए तो उसके इलाज में काफी आसानी होती है। तो आइए जानते हैं कि हाई ब्लड शुगर के लक्षण क्या-क्या हैं ?
1. साफ ना देख पाना – सामने की चीजों को साफ ना देख पाना या किसी चीज का धुंधला दिखाई देना हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।
2. थकान – शरीर में लगातार थकान बने रहना भी हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को बहुत अधिक थकान महसूस होती है तो उन्हें अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए।
3. जब घटने लगे वजन – अगर किसी व्यक्ति का वजन अचानक घटने लगा है तो इस पर गौर किया जाना जरूरी है। स्पोर्ट्स की माने तो अचानक वजन घटना भी हाई ब्लड शुगर का एक संकेत है। अगर वजन अचानक घटता दिखाई दे तो अपने डॉक्टर से मिलकर इस संबंध में जरूर बातचीत करें।
4. बहुत अधिक प्यास लगना – हाई ब्लड शुगर का एक संकेत आवश्यकता से अधिक प्यास लगना भी है। अगर किसी को अधिक प्यास लगने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।