करी पत्ते से बनाए बालों को हेल्दी, इस तरह करें इस्तेमाल

अक्सर करी पत्ते का प्रयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है।  करी पत्ते का अधिक प्रयोग साउथ इंडियन डिश में भी देखा जाता है। हालांकि नॉर्थ इंडियन खानों में भी अब करी पत्ते का प्रयोग होने लगा है। करी पत्ता खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही शरीर को भी कई प्रकार के फायदे दिलाता है। कड़ी पत्ता में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने का भी कार्य करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप करी पत्ता से अपने बालों को सुंदर, मुलायम और लंबा कर सकती हैं ? यदि नहीं तो हम इस लेख में आपको करी पत्ता से अपने बालों को लंबा करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जाने।

1. अगर आपके बाल में साइन कम हो गया है या फिर बाल काफी ज्यादा छोटे हैं तो आप इसके लिए करी पत्ता और आंवले का पेस्ट बनाकर इसे बालों में लगा सकती हैं। दरअसल, ऐसा करना बालों को लंबा चमकदार और मजबूत बनाने का कार्य करता है। करी पत्ता और आमली का पेस्ट लगाने के बाद इसे 30 मिनट तक अपने बालों पर रहने दे और उसे के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस तरह बालों आपके काफी सेहतमंद रहेंगे।
2. अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं और आपको लगता है कि आपके बाल ज्यादा मजबूत नहीं है तो आप करी पत्ता को नारियल तेल में डालकर पहले पका लेना चाहिए। इसके बाद इसे ठंडा होने दें और इससे बाल की मालिश करें। ऐसा करना बालों को मजबूती प्रदान करता है।
3. आजकल लोग बालों की लंबाई को लेकर भी परेशान रहते हैं। बाल छोटे हो तो कई बार परेशानी और शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। करी पत्ता इस समस्या से आपको छुटकारा दिला सकता है। आप इसके लिए सबसे पहले करी पत्ता को पानी में उबाल लें और उसे ठंडा होने के बाद इसी पानी से बालों को धोएं। सप्ताह में कम से कम 2 बार ऐसा करना बालों को लंबा बनाने का कार्य करता है।
4. करी पत्ता को पीसकर उसमें दही मिलाकर बालों में आधा घंटा लगा कर छोड़ देना चाहिए और आधे घंटे के बाद बालों को ठंडे पानी से धो लेने से बाल घने और मुलायम बनते हैं तथा बालों की चमक भी बढ़ती है।
Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि  V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending