गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे कल, एग्जिट पोल को लेकर क्या कह रहें राजनीतिक दल

कल 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसको लेकर राजनीति के गलियारों में इस समय हलचल का माहौल है और अब एग्जिट पोल्स भी सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल की मानें तो हिमाचल और गुजरात में बीजेपी फिर से एक बार वापसी करने जा रही है। बात अगर वर्तमान की करें तो वर्तमान में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और एग्जिट पोल इशारा कर रहे हैं कि इन दोनों राज्यों में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सकती है। हालांकि विपक्ष ने एग्जिट पोल को नकार दिया है और विपक्ष का कहना है कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। वहीं एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत की बात का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा ने कहा है कि हमने काम किया है इसी के आधार पर दोनों ही राज्यों में हमारी सरकार फिर से बनने जा रही है।

भाजपा जहां एग्जिट पोल्स को लेकर गदगद है तो वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एग्जिट पोल को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का कहना है कि नतीजों का इंतजार किया जाना चाहिए। 8 दिसंबर को आपको पता चल जाएगा कि आखिर जनता ने किस के फेवर में वोट किया है। बात अगर गुजरात की करें तो गुजरात में इस बार 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए।  पहला चरण 1 दिसंबर को और दूसरा चरण 5 दिसंबर को संपन्न हुआ। वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले महीने नवंबर में ही चुनाव हुए थे। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और जयराम ठाकुर वहां के मुख्यमंत्री हैं।

गुजरात में भी भाजपा पिछले 27 सालों से है। ऐसे में ये दोनों ही राज्य 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के लिए काफी मायने भी रखते हैं। अगर यहां पर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं और इन दोनों ही राज्यों में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर से बन जाती है तो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को काफी बल मिलने वाला है। वहीं अगर एग्जिट गलत साबित होते हैं तो 2024 की तैयारियों में बीजेपी को एक बार फिर से और अधिक मेहनत से लगना होगा।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending