जीवन में हर व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है। साथ ही साथ कुछ नियमों का पालन करना तथा कुछ विशेष उपाय करना भी इंसान की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है
जीवन में आर्थिक उन्नति के लिए सूर्यास्त के समय कुछ विशेष उपाय अगर करे जाए तो घर में पैसों की कोई भी कोई कमी नहीं रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ विशेष उपाय करने से घर की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन मजबूत होती जाती है। इस लेख में हम आपको सूर्यास्त के बाद क्या कुछ विशेष उपाय धन लाभ के लिए करने चाहिए इस बारे में बताने जा रहे हैं।
तो इस बारे में जाने।
1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य देव को प्रणाम जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से काफी लाभ होता है।
2. सूर्यास्त के बाद घर में बने मंदिर में और तुलसी के पौधे के पास दिया जरूर जलाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
3. कोशिश करें कि सूर्यास्त के बाद आपके घर के किसी भी कोने में अंधकार ना हो। दरअसल, सूर्यास्त के बाद घर में अंधेरा रहना नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर सूर्यास्त के बाद हर कोने में रोशनी रहेगी तो यह घर में सकारात्मकता और धन वृद्धि का योग बनता है।
4. सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी ना सोए अगर आप बिस्तर पर हैं तो आपको उठ कर बैठ जाना चाहिए। अगर आप सूर्यास्त के बाद नहीं सोते हैं और खाना खाने के बाद रात को ही अपने बिस्तर पर जाते हैं तो यह ठीक रहता है। लेकिन सूर्यास्त के समय सोना धार्मिक दृष्टि से और वास्तु शास्त्र की दृष्टि से बिल्कुल भी सही नहीं है।
5. सूर्यास्त के समय व्यक्ति को अपने पितरों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन करना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्तियों को पूर्वज का आशीर्वाद मिलता है और घर में धन की कभी कोई कमी नहीं रहती।