वरिष्ठ नेता और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शरद यादव 75 वर्ष के थे उनके निधन की खबर उनके परिवार द्वारा दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर राजनीति के गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। शरद यादव बिहार की मधेपुरा सीट से 3 बार सांसद रहे और उन्होंने जेडीयू के अध्यक्ष पद की भी भूमिका निभाई।
शरद यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के अन्य कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी शरद यादव को श्रद्धांजलि दी है। शरद यादव के निधन पर इस समय राजनीति के जगत में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक शरद यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा।
बता दें कि शरद यादव का जन्म 1947 में मध्यप्रदेश में हुआ था। वे एक कद्दावर नेता थे। राजनीति में उनकी एक अलग ही पहचान थी। उन्हें हर कोई मानता था और उनकी सलाह को भी कोई नजरअंदाज नहीं करता था। वरिष्ठ नेता शरद यादव के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शरद यादव के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने यहां शरद यादव श्रद्धांजली दी। बता दे कि शरद यादव 7 बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। कद्दावर नेता शरद यादव ने निधन पर बिहार सहित पूरे देश में इस समय शोक की लहर दोड़ पड़ी है।