अश्लील वीडियो बनाकर जबरन किया धर्म परिवर्तन, निकाह और फिर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश स्थित शाहजहाँपुर जिले में कफील खान ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर जबरन कराया धर्म परिवर्तन फिर निकाह कर दुष्कर्म और हत्या करने का प्रयास किया। पूरी घटना में पुलिस ने बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।पीड़िता शाहजहाँपुर स्थित चौक कोतवाली थाना के काशीराम कॉलोनी की निवासी है। पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से कफील नाम के एक व्यक्ति की शिकायत करते हुए बताया कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन करने के साथ साथ उसे नशीली दवाइयां देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया गया। निकाह के बाद कफील के परिवार ने पीड़िता को नशीली दवाएँ दे कर बेहोश कर के रखा था।निकाह करने के बाद पीड़िता को कुछ समय दिल्ली में रखा गया और वहाँ उन्हें प्रताड़ना दी गईं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित कफील खान ने अपने साथी दुर्गेश सक्सेना, फरीद अहमद, उनकी अम्मी जायदा बेगम, भाभी फ़िजा के साथ मिल कर उन्‍हें पिछले कई महीनों से प्रताड़ित कर रहे थे।पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कफील खान नाम के व्यक्ति ने उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें धमकाया और फिर जबरन निकाह कर लिया था। यही नहीं, कफील खान ने निकाह के बाद युवती का नाम परिवर्तन भी कर दिया था। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उन्हें न्याय ना मिला तो वो आत्मदाह कर लेंगी।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending