अपने पिरामिड्स (Pyramids) और उसमें छिपे सैंकड़ों ममियों के लिए मशहूर इजिप्ट (Egypt) के खोजकर्ताओं ने दुनिया की पहली गर्भवती ममी (Pregnant Mummy) की तस्वीर जारी की है। यह दुनिया की पहली गर्भवती ममी है। ये ममी दो हजार साल पुरानी है। ममी के पेट में सात महीने का बच्चा था, जिसकी मौत गर्भ में ही हो गई थी, जो अब भी उसके पेट में ही है।
महिला को बेशकीमती कपड़ों और गहनों के साथ प्रेग्नेंट ही दफना दिया गया था। इसे राजसी परिवार का सदस्य माना जा रहा है क्यूंकि इसकी लाश जहां से मिली, वहां पहले से कई राजाओं की ममी बरामद की गई थी। कहा जा रहा है कि ये महिला महारानी Cleopatra की करीबी रही होगी। क्योंकि आज तक किसी भी प्रेग्नेंट ममी की इतनी सुरक्षित बॉडी नहीं मिली थी।
जानकारी के अनुसार जब ममी की मौत हुई तब उनकी उम्र करीब 20 से 30 साल की थी साथ ही तब इसके गर्भ में 7 महीने का बच्चा भी था। जो ममी बनाए जाने के बाद भी इसके पेट में रहा। अब जब ममी का एक्सरे करवाया गया तो पेट में बच्चे की लाश भी पाई गई।
2,000 साल से प्रेग्नेंट थी ‘mummy’, पेट में मिली 7 महीने के बच्चे की लाश, X-ray मे कुछ इस तरह आया नज़र
