मशहूर निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर का आज दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

तमिल निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का शुक्रवार यानी 30 अप्रैल को निधन हो गया। 

उन्होंने साल 2005 में डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। 2008 में उन्होंने अयान बनाई जो कि एक्शन एंटरटेनर फिल्म है और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसमें सुर्या और तमन्ना लीड भूमिका में थे। उन्होंने मत्रराण, अनेगन, कवन और कप्पन जैसी फिल्मों में काम किया। केवी आनंद के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी सोशल मीडिया के जरिये अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं। 

बताया जा रहा है कि चेन्नई में केवी आनंद का हार्ट अटैक से मौत हो गई। वो 54 साल के थे। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है । 

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending