ग्रीन टी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ग्रीन टी कई बीमारियों को दूर करने के साथ ही शरीर को फिट रखने का काम करता है। वर्तमान समय में देखा गया है कि लोग आम चाय के मुकाबले ग्रीन टी पीना अब ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है और यह बात कई रिसर्च में सामने भी आ चुकी है।
जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज नुकसान ही पहुंचाती है, इसमें कोई शक नहीं है। ग्रीन टी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। दिन में ग्रीन टी का 2 से 3 कप स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर आप इससे ज्यादा एक दिन में इसका सेवन करेंगे तो आपको कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं की ग्रीन टी का अधिक सेवन करने से शरीर को किस प्रकार की परेशानियां हो सकती है।
1. बिगाड़ सकता है नींद का पैटर्न : जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पीने से नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है। दरअसल, ग्रीन टी का अधिक सेवन मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित कर सकता है जिससे नींद की परेशानी हो सकती है।
2. पेट संबंधी परेशानी – ग्रीन टी का अधिक सेवन पेट संबंधी परेशानियों को बुलावा देता है। दरअसल ग्रीन टीम में चयन नामक तत्व पाया जाता है जो पेट में एसिडिटी की परेशानी बढ़ा सकता। अत्यधिक ग्रीन टी पीने से कब्ज एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याएं होने का डर बना रहता है।
3. उल्टी – जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन उल्टी की समस्या भी सामने ला सकता है। दरअसल, ग्रीन टी में टैनिन मौजूद होने के कारण ये आंत में प्रोटीन की कमी कर देता है जिससे उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
4. एनीमिया – अधिक मात्रा में ग्रीन टी के सेवन से आयरन का अवशोषण बाधित होता है, जिससे एनीमिया की समस्या होने का डर बना रहता है।
5. कमजोर हो सकती हैं हड्डियां – ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर की हड्डियां कमजोर हो सकती है। ऐसे में दिन में 2 से 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी पीना स्वस्थ के लिए सही नही माना जाता हैं।