सर्दी के इस मौसम में हर किसान को उगानी चाहिए ये सब्जियां, होगा अच्छा मुनाफा

वर्तमान में सर्दियों का मौसम चल रहा है। यह मौसम किसानों के लिए भी काफी अच्छा होता है। दरअसल इस मौसम में कुछ सब्जियां उगाई जाती हैं जो किसानों को काफी अच्छा फायदा भी दिलाती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरूर उगाना चाहिए। अगर आप किसान है तो इन सब्जियों  की खेती कर आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि सर्दियों के इस मौसम में इन सब्जियों की बाजार में खूब मांग होती है और इनकी खेती आपको अच्छा मुनाफा दिला सकती है।

 

तो आइए इन सब्जियों के बारे में जाने।

 

1. अगर आप किसान हैं तो आपको सर्दियों के इस मौसम में पत्ता गोभी का खेती जरूर करना चाहिए। दरअसल, बाजारों में पत्ता गोभी की मांग इस समय काफी बढ़ जाती है क्योंकि यह एक ऐसी सब्जी है जो सर्दियों के इसी मौसम में उगाई जाती है। यूं तो अब पूरे साल बाजार में अब पत्तागोभी मिलने लगी है लेकिन सर्दियों के मौसम में उगाई जाने वाली पत्ता गोभी और उसका स्वाद अलग ही होता है। ऐसे में आपको पतागोभी का खेती जरूर करनी चाहिए। पत्तागोभी की खेती के लिए आप पत्तागोभी के पौधे या फिर इसके बीज बीज दुकान से खरीद कर ला सकते हैं।

2. सर्दियों के मौसम में मूली भी काफी ज्यादा पाई जाती है। मूली की खेती सर्दियों के मौसम में किसानों को अच्छा फायदा दिलाती है। मूली का प्रयोग सब्जी बनाने, सलाद और अन्य डिश को बनाने में किया जाता है। आप चाहे तो मूली को अपने घर में भी उड़ा सकते हैं। इसके लिए आप एक गमला लें जो कि गहरा होना चाहिए और मूली के लाने के लिए बाजार से या फिर ऑनलाइन ऑर्डर कर 20 भी मंगवाई जा सकती है।

3. सर्दियों के मौसम में खूब पाया जाता है। शकरकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। अगर आप घर पर ही शकरकंद को उगाना चाहते हैं तो इसके लिए बाजार से लाई गई शकरकंद को दो हफ्तों तक पानी में डुबोकर रख दें। जब इसमें पत्ते उगने लगे तो इसे मिट्टी में लगा दे। इस प्रकार आप घर में ही शकरकंद को उगा सकते हैं। खासकर अगर आप किसान हैं तो अगर इसकी बड़ी मात्रा पर आप खेती करना चाहते हैं तो उसके अनुसार ही आपको अपने खेत के अनुसार इनके पौधे लगाने चाहिए और मूली की खेती में कुछ बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक होता है।

4. प्याज और लहसुन उगान के लिए सर्दी का यह मौसम काफी अच्छा माना जाता है। इस मौसम में प्याज और लहसुन भी बड़ी मात्रा पर किसान उबजाते हैं। ऐसे में अगर आप किसान है तो आपको प्याज और लहसुन की खेती इस महीने जरूर करनी चाहिए। इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा क्योंकि लहसुन और प्याज की मांग हमेशा ही बनी रहती है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending