उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से बेहद ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। यहां वहसी दरिंदो ने एक बुजुर्ग महिला का रेप करके उसकी आंखे फोड़ डाली, राक्षसो का दिल इतने में ही नहीं भरा उन्होंने महिला का जबड़ा तोड़ कर उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडों से कई प्रहार किए। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तक दरिंदे घर में लूटपाट कर फरार हो गए। महिला को नाजुक हाल में कानपुर रेफर कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला कन्नौज के सदर कोतवाली के एक गांव का है जहां एक बुजुर्ग महिला में घर में सो रही थी इस बीच कई बदमाश घर में घुस गए और महिला का बलात्कार कर उसकी आंखें फोड़ दीं। दरिंदों ने महिला पर डंडों पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसी बीच बेटा भी जग गया, शोर मचाने लगा। लोग मदद के लिए पहुंचते तब तक दरिंदे लूटपाट कर भाग निकले। रात को ही बेटा जख्मी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर प्राथमिक इलाज कर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।