खर्राटा लेने की आदत से होना पड़ता है शर्मिंदा ? आज ही डाइट में शामिल करें ये चीजें

अगर कोई व्यक्ति खर्राटा लेता है और आप उसके बगल में सोते हैं तो रात की नींद खराब हो जाती है। खर्राटा लेने की आदत कई बार शर्मिंदगी का भी सबब बनती है और आसपास के लोगों को भी खूब परेशान करती है। खर्राटे लेने को लेकर कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति खर्राटा लेता है तो यह या फिर इससे अन्य किसी बीमारी का संकेत ही माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो अपने भोजन में कुछ खास चीजों को शामिल कर खर्राटे की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसलिए हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए इस बारे में जाने।

1. अगर आपको भी खर्राटे लेने की आदत है तो आपको अपने भोजन में ओमेगा-3 फैटी एसिड खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। आप चिया सीड्स, अलसी, अखरोट, सेलमन मछली इत्यादि का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इन चीजों का सेवन शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रदान करता है जिससे खर्राटे लेने की समस्या से धीरे-धीरे छुटकारा मिलता है।

2. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि सेब का सेवन आपके खर्राटे की समस्या को दूर कर सकता है। जी हां बिल्कुल से अपने मौजूदा पोटेशियम खर्राटे बंद करने में मददगार होते हैं। आप अगर प्रतिदिन एक सेब का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को भी काफी फायदा मिलता है और इसमें मौजूद पोटैशियम आपकी खर्राटे लेने की आदत को भी धीरे-धीरे दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है।

3. अदरक का सेवन भी खराटे को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। अदरक का प्रयोग खाने में और चाय बनाने के अलावा कई खाद्य पदार्थों को बनाने में किया जाता है। बता दें कि अदरक में मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड सरकुलेशन को बेहतर कर खर्राटे की समस्या से निजात दिलाते हैं।

4. अनानास का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाते हैं। अगर आपको खर्राटे लेने की आदत है। लेकिन आप इस आदत को जल्द ही दूर करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में अनानास को जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, अनानास लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं को पोस्ट करके ब्लड सरकुलेशन को बेहतर करता है जिससे खर्राटे की समस्या जल्दी दूर होती है।

Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि  V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending