सर्दियों में खाये मुनक्का रखेगा आपको गर्म और भी है कई फायदे

मुनक्का को कुछ लोग किशमिश भी समझते हैं क्योंकि यह भी अंगूर को सूखा कर ही बनाया जाता है। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। मुनक्का बड़े अंगूरों को सुखा कर बनाया जाता है और इसमें बीज पाए जाते हैं। जबकि किशमिश छोटे अंगूरों को सुखा कर बनाया जाता है और इनमे कोई बीज नहीं होते।आयुर्वेद की नजर से मुनक्का के फायदे अधिक है। जबकि विज्ञान दोनो को ही एक नजरिए से देखता है। 

यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। लाल मुनक्का और काली मुनक्का। यह एक ऐसा सूखा मेवा है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। जब कभी बहुत थकान लगे या एनर्जी लो फील करें तो कुछ मुनक्का खा सकते हैं।, 

मुनक्का  सेहत के लिए बहुत अधिक लाभकारी होती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनके शरीर में खून की कमी (Anemia) है। इसके साथ ही कई दूसरे रोगों को दूर करने में भी मुनक्का कारगर है।

मुनक्का खाने की बात आती है तो आप रात को सोने से पहले 5 से 6 पीस मुनक्का पानी में भिगो दें और सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें। मुनक्का से खून की कमी और हड्डियों को कैसे रखता है मजबूत आइए जानते हैं

 खून की कमी को करे दूर 

एनीमिया में खून की कमी होने लगती है। इस समस्या को पूरी तरह समाप्त करने में मुनक्का बेहद कारगर सिद्ध होता है। मुनक्का के अंदर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर उचित मात्रा में पाया जाता है। य खून की कमी को पूरा करते हैं। अगर आपको भी एनीमिया की समस्या है तो आप रोजाना 10 से 15 मुनक्का का सेवन करें। महज एक ही महीने में आपकी यह समस्या कम होने लगेगी और शरीर में खून की कमी पूरी हो जाएगी।

मुनक्का का सेवन आप इस प्रकार भी कर सकते है इससे भी खून की कमी दूर होती है – 

रात को सोने से पहले 10 मुनक्का पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें दूध के साथ उबाल लें और हल्का ठंडा करके पियें। इसके नियमित सेवन से खून बढ़ता है। अगर आप इसे दूध के साथ नहीं लेना चाहते तो अच्छे से चबा-चबाकर खायें। 

 हड्डियों को करे बहुत मजबूत 

बढ़ती उम्र की वजह से अक्सर हड्डियां कैल्शियम खोने लगती हैं । मुनक्का में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। मुनक्का के अंदर ना केवल प्रचूर मात्रा में कैल्शियम होता है बल्कि इसमें बोरान नामक तत्व भी पाया जाता है जो हड्डियों तक कैल्शियम पंहुचाने का काम करता है। इसके कारण मुनक्का खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।

 यह आपको गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचने में सहायता करता है

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending