गर्मी के इस मौसम में हमें हमारे सेहत का अधिक ध्यान रखना होता है क्योंकि ये मौसम ऐसा होता है जिसमें अगर खानपान का सही ध्यान ना रखा जाए तो सेहत बिगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है। गर्मी के मौसम में एक और प्यास जहां ज्यादा लगती है तो वही हमें ऐसे भोजन करने की जरूरत होती है जो शरीर में ज्यादा गर्मी ना उत्पन्न करें। जैसे की दाल। दाल का सेवन हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक है क्योंकि इससे हमें प्रोटीन प्राप्त होता है। लेकिन कौन सी दाल का सेवन गर्मी के इस मौसम में अच्छा रहता है, इसके बारे में भी जानना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है।
1. गर्मी के मौसम में लोगों को मूंग की दाल, मसूर की दाल या फिर उड़द की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ये दालें पेट को ठंडा रखने का कार्य करती हैं और आसानी से पच भी जाती हैं। इन दालों की खासियत ये भी है कि ये पारंपरिक रूप से पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करती हैं। अगर गर्मी के मौसम में आप इन दालों का सेवन करते हैं तो इससे शरीर ठंडा रहता है और अधिक गर्मी भी नहीं लगती है।
2. दाल का सेवन करने के साथ ही जरूरी है इसका सही प्रकार से सेवन करना। गर्मी के इस मौसम में दाल के सेवन के तरीकों में कुछ बदलाव करना भी जरूरी होता है जैसे कि मूंग दाल, मसूर दाल, और उड़द दाल को सिर्फ आप दाल बना कर ना खाएं बल्कि इससे आप रेसिपी बनाकर भी खा सकते हैं। जैसे कि आप इन दालों से डोसा, स्नेक्स और चार्ट बना सकते हैं जिससे एक तरफ जहां आपको अलग-अलग डिश का स्वाद मिलता है तो वहीं दालों को इस प्रकार प्रयोग करने से शरीर को अन्य फायदे भी प्राप्त होते हैं।
3. गर्मी के इस मौसम में दाल का सेवन रात के समय बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गैस बनने का खतरा बना रहता है। दाल का प्रयोग आप दिन के समय करे क्योंकि ऐसा करने से अपच की समस्या नहीं होती है। गर्मी के मौसम में दाल का सेवन करने के बाद अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए क्योंकि इससे डकार और गैस्टिक जैसी समस्याएं दूर रहती है।
ReplyForward |