आपका भी बच्चा खाना करता है बर्बाद ? तो अपनाएं ये तरीके,  छूट जाएगी आदत

बच्चों को कई बार खाना खिलाना काफी मुश्किल भरा होता है। परोसा गया खाना बच्चों को कई बार पसंद आता है तो कई बार पसंद नहीं भी आता है। बच्चे खाना खाने के दौरान काफी ज्यादा खाना वेस्ट भी कर देते हैं या फिर आधी थाली खाना खाकर ही उठ जाते है। बच्चे कई बार नूडल्स, मोमोज या फिर फास्ट फूड खाने की जिद करते हैं लेकिन आपके द्वारा परोसा गया खाना उन्हें कतई पसंद नहीं आता है। 

ऐसे में वे थाली को देखकर नाक मुंह से सिकुड़ने लगते हैं। अगर आपका भी बच्चा खाना वेस्ट करता है या फिर खाने की थाली देखते के साथ ही नाक – मुंह सिकुड़ना लगता है तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने की जरूरत है। इसलिए हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बच्चों की इन आदतों को बदल सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

ये टिप्स करें फॉलो 

1. खाना परोसने का तरीका – बच्चों द्वारा खाना वेस्ट करना या फिर खाना न खाने की जिद को बदलने के लिए आपको खाने परोसने के तरीके में बदलाव करना चाहिए। बच्चों को क्रिएटिव चीजें बहुत पसंद होती है। इसीलिए आप की कोशिश होनी चाहिए कि जब भी आप उनका खाना परोसा तो उनकी थालिया या फिर लंच बॉक्स कलरफुल हो ताकि वो उन्हें अट्रैक्ट करें और अपना भोजन पूरी तरह खत्म करें। 

2. थोड़ा-थोड़ा कर थाली में परोसे खाना – बच्चों की थाली में एक ही बार ज्यादा खाना न परोसे । उन्हें थोड़ा-थोड़ा प्लेट में खाना दें ताकि वे भरपेट भोजन भी कर सकें और खाना बर्बाद भी ना हो। 

3. बच्चों को आप इस बात का भी ज्ञान करा सकते हैं कि अनाज को उगाने में किसान कितनी कड़ी मेहनत करते हैं। उन्हें बताएं कि अनाज उगाने के लिए किसान कड़ी मेहनत करते हैं और इसे पकाने में भी काफी मेहनत लगती है। हो सके तो किचन में खाना बनाते वक्त बच्चों को भी दिखाएं कि खाना किस प्रकार कितनी मेहनत से बनता है। इससे होगा ये कि बच्चे खाने को वेस्ट करने से बचेंगे और खाने का आदर करेंगे।

4. बच्चों को बताएं कि खाना बर्बाद करना बिल्कुल भी सही नहीं होता है। उन्हें बताएं कि देश में बहुत सारे ऐसे बच्चे हैं जो एक समय का खाना जुगाड़ करने के लिए काफी अधिक मेहनत करते हैं। उन्हें बताएं कि जितना वे अपनी थाली में वेस्ट कर देते हैं उतने से किसी का पेट भर सकता है। इस प्रकार बच्चे अनाज की अहमियत को समझेंगे और थाली में खाना छोड़ने की आदत भी जल्द ही छूट जाएगी।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending