सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ दिलाता है। दरअसल, खजूर की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से सर्दियों के मौसम में ठंड कम लगती है। इसके अलावा खजूर का सेवन स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे पहुंचाने के लिए जाना जाता है। बात अगर खजूर की करें तो खजूर में पोटैशियम, कैल्शियम, कॉर्ब्स, फाइबर और प्रोटीन के अलावा अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाते हैं।
खजूर का सेवन लोग सीधे तौर पर भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रात के समय खजूर को दूध में भिगोकर रख देने और सुबह उठकर दूध में भीगे हुए खजूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद है ? यदि नहीं तो इस लेख में हम आपको खजूर को रात में दूध में भिगोकर रख देने और सुबह उठकर दूध में भीगे हुए खजूर का सेवन करने तथा दूध पी लेने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में जानते है।
1. अगर आप दुबले-पतले हैं और आपके मसल्स का विकास उस प्रकार से नहीं हो रहा है जिस प्रकार से आप चाहते हैं तो आप रात को एक गिलास दूध में कम से कम 2 से 3 खजूर भिगो दें और सुबह उठकर इस खजूर का सेवन करें तो आपके मसल्स का विकास तेजी से होगा। बता दें कि भीगे हुए खजूर का सेवन करना हड्डियों को मजबूती प्रदान करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का कार्य करता है।
2. अगर आप अक्सर जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपको रात के समय एक गिलास दूध में दो से तीन खजूर को भिगो देना चाहिए और सुबह उठकर इस खजूर का सेवन करना चाहिए तथा दूध को भी पी लेना चाहिए। ऐसा करने से जोड़ों का दर्द दूर होता है। दरअसल, कैल्शियम खजूर और दूध दोनों में पाया जाता है। अगर आप सप्ताह में कम से कम 2 से 3 दिन नियमित तौर पर भीगे हुए खजूर और दूध का सेवन करते हैं तो हड्डियों में कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है।
3. अगर आप पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको रात को एक गिलास दूध में दो से तीन खजूर भिगो देना चाहिए और सुबह उठकर इस खजूर का सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा खजूर को रात में दूध में भिगो कर रख देने और सुबह उठकर इस खजूर का सेवन करने से अपच, गैस, कब्ज जैसी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाती हैं। बता दें कि खजूर का सेवन करना पाचन को मजबूत बनाता है।
4. रात में एक गिलास दूध में दो से तीन खजूर को भिगो देना और सुबह उठकर इस खजूर का सेवन करना पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल, इससे पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्या और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं दूर होती है। इससे पुरुषों का स्पर्म काउंट भी बढ़ता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है