क्या आपको भी सपने में नजर आते है सांप??? तो हो जाइए सावधान, जानें किस ओर इशारा करते है सांप

भविष्य पुराण के अनुसार सांपों की पूजा करने और उन्हें दूध पिलाने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं साथ ही भगवान शंकर का आशीर्वाद भी बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में सांप दिखाई देना किस बात की ओर संकेत करता है???

सपने में सांप देखने के शुभ संकेत:-

अगर सपने में भूरे रंग का नाग दिखाई दे तो इसका मतलब है कि भविष्य में आपके पास धन आने वाला है। 
हरा सांप देखना इस बात का संकेत है कि आपकी जल्द नौकरी लगने वाली है। 
सपने में रंगीला सांप दिखाई दे तो इसका मतलब आप आने वाले समय में बड़े आदमी बनने वाले हैं।
सपने में सफेद सांप देखना धन लाभ का संकेत है।
सपने में पीला सांप देखना मतलब आपको अपना घर छोड़ना पड़ सकता है। साथ है आपके विदेश यात्रा के योग बन सकते है।
कहते हैं कि यदि आप सपनों में किसी सांप को मारते हैं तो यह सपना भी शुभ माना जाता है। सपने में सांप को मारने का अर्थ यह है कि आप भविष्य में अपने किसी दुश्मन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। या हो सकता है कि आने वाले समय में आपको कोई धन लाभ हो जाए। 
शस्त्रों के अनुसार सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखना भी शुभ माना जाता है। किसी सांप के जोड़े को देखने का अर्थ यह माना जाता है कि आपको आप के कुल देवता ने दर्शन दिये हैं।

सपने में सांप देखने के अशुभ संकेत:-
अगर आपको कोई काला नाग दिखाई देता है और उसकी आंखें बड़ी-बड़ी हो तो इसका मतलब आपके इष्ट देवता आपसे नाराज हैं।
आपको सपने में सांप के दांत दिखाई देते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपको अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से हानि पहुंच सकती है।
इसके अलावा सपने में सांप और नेवले की लड़ाई को भी अशुभ होता है. ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending